More
    Homeराजस्थानखैरथलब्राह्मण महासंघ युवा प्रकोष्ठ में अजय शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

    ब्राह्मण महासंघ युवा प्रकोष्ठ में अजय शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

    युवा प्रकोष्ठ संगठन में अजय शर्मा बने जिला उपाध्यक्ष, नेतृत्व ने जताया विश्वास

    मिशनसच न्यूज, खैरथल। ब्राह्मण महासंघ युवा प्रकोष्ठ में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए अजय शर्मा को जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति जिला अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) शुभम शर्मा एवं प्रदेशाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ दीपक निर्जना की अनुशंसा पर तथा प्रदेशाध्यक्ष वेदप्रकाश उपाध्याय की सहमति से जिला महामंत्री पं. केशव प्रधान द्वारा की गई।

    नियुक्ति पत्र दिनांक 31 जनवरी 2026 को जारी किया गया। संगठन नेतृत्व ने अजय शर्मा के सामाजिक अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। महासंघ पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि अजय शर्मा के सक्रिय योगदान से ब्राह्मण समाज एवं संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

    नियुक्ति की जानकारी मिलते ही संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल देखने को मिला। शुभचिंतकों और समाजबंधुओं ने अजय शर्मा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल और सफल कार्यकाल की कामना की।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here