More
    Homeराजस्थानअलवरब्राह्मण समाज की बैठक में यूजीसी कानून पर चर्चा

    ब्राह्मण समाज की बैठक में यूजीसी कानून पर चर्चा

    धर्मशाला में सवर्ण समाज ने यूजीसी कानून के विरोध का लिया निर्णय

    मिशनसच न्यूज कठूमर। कस्बे की ब्राह्मण धर्मशाला में ब्राह्मण समाज की बैठक कमलेश अवस्थी अध्यक्ष ब्राह्मण समाज की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए यूजीसी कानून के विरोध में सवर्ण समाज को एकजुट होकर आंदोलन करने का आग्रह किया गया तथा यूजीसी कानून को काला कानून बताया गया।

    बैठक में विभिन्न सवर्ण समाजों के अध्यक्षों से मिलकर एकजुट होकर यूजीसी काले कानून के विरोध का निर्णय लिया गया। समाज के वरिष्ठ जनों ने कहा कि यदि समय रहते इस कानून को वापस नहीं लिया गया तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

    इस बैठक में समाज के वरिष्ठ जगदीश शर्मा, रविदत्त शर्मा, रमाकांत शर्मा, रामकिशोर शर्मा, बनवारी लाल शर्मा, विष्मभर अवस्थी, शिवदयाल दीक्षित, रवि लवानिया, ताराचंद शर्मा, नत्थीलाल शर्मा, मोहित अवस्थी, दिनेश शर्मा, भोला शर्मा सहित अनेक समाजबंधु मौजूद रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here