More
    Homeराजस्थानअलवरभगवान में ध्यान लगाने से होते हैं दुख समाप्त, पापों का होता...

    भगवान में ध्यान लगाने से होते हैं दुख समाप्त, पापों का होता है नाश : मनुश्री महाराज


    निर्जला एकादशी पर आरंभ शिव महापुराण कथा का चौथा दिन, हजारों की संख्या में पहुंच रहीं महिलाएं
    व्यवस्था में सहयोग देने वाली महिला टीम, मीडिया कर्मियों व भामाशाहों का किया गया सम्मान

    किशनगढ़बास।
    शहर के खैरथल रोड स्थित गजानंद गार्डन में चल रही श्री शिव महापुराण कथा के चौथे दिन कथावाचक मनुश्री महाराज ने सती चरित्र, मंगल ग्रह की उत्पत्ति और शिव विवाह महोत्सव की दिव्य कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। ज्येष्ठ मास की निर्जला एकादशी से आरंभ इस आयोजन में किशनगढ़बास सहित आसपास के गांवों से हजारों श्रद्धालु, विशेषकर महिलाएं, प्रतिदिन कथा श्रवण के लिए पहुंच रही हैं।

    मनुश्री महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि “ईश्वर की भक्ति और ध्यान से जीवन के सारे दुख-दर्द समाप्त हो जाते हैं, और पापों का नाश होता है। धर्म और सेवा से जीवन में सुख-समृद्धि आती है तथा माता-पिता और बड़ों की सेवा करने से देवी-देवता भी प्रसन्न होते हैं।”

    कथा आयोजन में व्यवस्थाओं को सहेजने वाली महिला सेवा टीम, मीडिया कर्मियों और समाजसेवियों का भी व्यास पीठ से विशेष रूप से सम्मान किया गया।

    सम्मानित मीडिया कर्मी और भामाशाह:

    • दौलत भारती, कमलेश पमनानी, मुकेश सोनी, हीरानंद हीरू

    • परमानंद लखयाणी (व्यापार महासंघ अध्यक्ष)

    • संजय सिंघल, बिल्लू सोनी, जसवंत यादव आदि

    इन सभी को दुपट्टा पहनाकर एवं श्री शिव भगवान की तस्वीर भेंट कर कथावाचक मनुश्री महाराज द्वारा सम्मानित किया गया।

    महिला सेवा टीम के सदस्य जिन्हें सम्मान मिला:

    रामकला यादव, रेखा सिंघल, संतोष गुप्ता, अंतिम अग्रवाल, ज्योति गुप्ता, किरण चंदनानी, राघा राठौड़, ममता खंडेलवाल, अनीता अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, माया गुप्ता, चमेली सैनी, रंजनी जांगिड़, राजबाला शर्मा, संगीता, स्नेहलता, शीला शर्मा, सुनीता सैनी, प्रेम जांगिड़, कमला देवी, सुनीता गुप्ता, रजनी सैनी, ललिता देवी, तिलक गुप्ता, मधु गांधी, सुषमा गुप्ता, पुष्पा देवी, उषा स्वामी, अनीता जांगिड़, मंतोष शर्मा, सुमन, कृष्णा, रीना गुप्ता

    कार्यक्रम के सफल संचालन में इंद्र गुप्ता, सुल्तान यादव, विनय व्यास, बबलू अग्रवाल, प्रभु दयाल, मांगे लाल गुप्ता, पवन सिंघल का विशेष योगदान रहा।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here