More
    Homeबिजनेसबैंक FD या पोस्ट ऑफिस स्कीम: 9% तक रिटर्न की गारंटी, जानें...

    बैंक FD या पोस्ट ऑफिस स्कीम: 9% तक रिटर्न की गारंटी, जानें कहां मिलेगा ज्यादा ब्याज और क्या हैं फायदे

    अगर आप कम रिस्क वाले निवेशक हैं और ऐसी बैंकों की तलाश में रहते हैं जहां FD पर ज्यादा ब्याज मिलता हो तो हम आपको यहां बताएंगे किन बैंकों में इस समय ज्यादा ब्याज मिल रहा है? बैंक FD के अलावा पोस्ट ऑफिस की स्कीम में निवेश कैसा रहेगा? फिर आपको उदाहरण से भी बताएंगे कि दोनों में से किसमें निवेश करना ज्यादा बेहतर होगा… चलिए जानते हैं. दरअसल ये जानना इसलिए जरूरी है क्योंकि एक बार फिर रिजर्व बैंक ने ब्याज दर घटा दी है इसका मतलब बैंक भी अब FD पर कम ब्याज देंगे.

    पोस्ट ऑफिस का टाइम डिपॉजिट

    पोस्ट ऑफिस के 3 साल के टाइम डिपॉजिट पर फिलहाल जो ब्याज मिल रहा है, वह दर 30 जून 2025 तक ही वैध है. इसके बाद, जुलाई से सितंबर की तिमाही के लिए सरकार ब्याज दर की समीक्षा करेगी और उसे बदल भी सकती है. ऐसा हर तिमाही के बाद होगा. यहां जानें कितना ब्याज मिल रहा है:

    अवधि (Tenure)ब्याज दर (01.04.2025 से प्रभावी)
    1 साल6.9%
    2 साल7.0%
    3 साल7.1%
    5 साल7.5%

    किस बैंक में कितना ब्याज दर?

    यहां सरकारी, प्राइवेट और स्मॉल बैंक में से कुल 20 बैंक छांट कर निकालें हैं जहां सबसे ज्यादा ब्याज मिल रहा है.

    बैंक का नामअधिकतम FD दर (% प्रति वर्ष)1 साल की FD दर3 साल की FD दर5 साल की FD दरवरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज दर (% प्रति वर्ष)
    नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक9.007.008.758.000.50
    यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक8.607.258.158.150.50
    सुर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक8.407.908.408.000.40
    शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक8.306.007.506.500.50
    उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक8.256.258.257.750.50
    जना स्मॉल फाइनेंस बैंक8.207.508.058.200.50
    उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक8.057.907.207.200.50
    इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक8.057.907.757.250.50
    एसबीएम बैंक8.057.507.307.750.50
    डीसीबी बैंक7.757.107.257.250.50
    बंधन बैंक7.757.757.255.850.50–0.75
    आरबीएल बैंक7.757.507.507.100.50
    एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक7.757.007.507.250.50
    ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक7.755.006.256.000.50
    यस बैंक7.507.007.507.500.50–0.75
    सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया7.506.856.756.750.50
    फेडरल बैंक7.507.007.107.100.50
    इंडसइंड बैंक7.257.007.006.750.50–0.75
    बैंक ऑफ महाराष्ट्र7.156.506.506.250.50
    आईडीएफसी फर्स्ट बैंक7.006.256.256.000.50

    दोनों में ज्यादा बेहतर कौन?

    अगर आपके पास 1 लाख रुपये है और उसे आप पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट में 5 साल के लिए निवेश करते हैं तो 7.5ब्याज मिलेगा और नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक में 5 साल के लिए FD करते हैं तो 8.0% ब्याज मिलेगा.

    • पोस्ट ऑफिस में निवेश करने पर 43,560 रुपये मिलेंगे यानी 1,43,560 रुपये
    • बैंक में FD करने पर 46,930 रुपये यानी 1,46,930 रुपये मिलेंगे

    यह तो कैलकुलेशन हो गया लेकिन कहीं भी निवेश से पहले सारे दांव-पेंच समझ कर ही निवेश करें, चाहें तो किसी एक्सपर्ट से सलाह लें.

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here