More
    Homeराज्यराजस्थानभरतपुर : सूपा गांव में पूर्व मंत्री विजेंद्र सिंह की प्रतिमा का...

    भरतपुर : सूपा गांव में पूर्व मंत्री विजेंद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, सिलिकोसिस पीड़ित परिवारों से भी की मुलाकात

    भरतपुर दौरे पर टीकाराम जूली, सांसद संजना जाटव को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

    अलवर/भरतपुर। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भरतपुर दौरे के दौरान सांसद संजना जाटव के जन्मदिन समारोह में पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश करते हैं।

    जूली ने सांसद संजना जाटव के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे भरतपुर क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं तथा देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद में क्षेत्र की जनता की आवाज को मजबूती से उठा रही हैं।

    इसके बाद नेता प्रतिपक्ष ने बयाना तहसील के सूपा गांव पहुंचकर पूर्व मंत्री स्वर्गीय विजेंद्र सिंह सुपा की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विजेंद्र सिंह ने कांग्रेस पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने बताया कि विजेंद्र सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन में पांच बार चुनाव लड़ा और पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में भी महत्वपूर्ण सेवाएं दीं।

    अपने दौरे के दौरान जूली गांव खेड़ा ठाकुर भी पहुंचे, जहां उन्होंने सिलिकोसिस पीड़ितों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। उल्लेखनीय है कि गांव में सिलिकोसिस बीमारी के कारण सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे क्षेत्र में गहरी चिंता का माहौल है।

    इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, अशोक चांदना सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here