युवा ब्राह्मण सभा की पहल
मिशनसच न्यूज,अलवर । अलवर जिला युवा ब्राह्मण सभा द्वारा गणपति वाटिका में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के वाचक विकास शास्त्री का रविवार को कथा स्थल पर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर सभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पूरी टीम के साथ शास्त्री जी का अभिनंदन किया।
अलवर जिला युवा ब्राह्मण सभा के जिला अध्यक्ष पंडित विवेकानन्द शर्मा ने बताया कि गणपति वाटिका में चल रही श्रीमद्भागवत कथा समाज में धार्मिक चेतना, संस्कार और सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर रही है। श्री विकास शास्त्री जी की ओजस्वी वाणी एवं भावपूर्ण कथा से श्रद्धालु बड़ी संख्या में लाभान्वित हो रहे हैं।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान पंडित विवेकानन्द शर्मा सहित अनिल शर्मा, सुरेश, ओमप्रकाश शर्मा, पंकज शर्मा, रतनदीप भारद्वाज, ललित भारद्वाज, मनोज शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने शास्त्री जी को शॉल, पुष्पहार एवं सम्मान स्वरूप भेंट देकर उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क
https://missionsach.com/category/india


