More
    Homeराजस्थानअलवरमानवता की मिसाल: गिरीश गुप्ता ने किया 74वां स्वैच्छिक रक्तदान

    मानवता की मिसाल: गिरीश गुप्ता ने किया 74वां स्वैच्छिक रक्तदान

     स्वैच्छिक रक्तदान  

    मिशनसच न्यूज,   अलवर। मानव सेवा और स्वैच्छिक संतुष्टि की भावना के साथ अलवर के समाजसेवी गिरीश गुप्ता ने रविवार को रेड क्रॉस भवन, अलवर में अपना 74वां स्वैच्छिक रक्तदान कर एक बार फिर समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनने का कार्य किया।

    गिरीश गुप्ता ने बताया कि उन्होंने यह रक्तदान पूर्णतः स्वेच्छा से मानवता के नाते किया है। अब तक वे कुल 100 एसडीपी (SDP) रक्तदान कर चुके हैं, जिसके बाद चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार एसडीपी रक्तदान को बंद करते हुए भविष्य में हर तीन माह में नियमित रक्तदान करने का संकल्प लिया है।

    उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता और समय पर दिया गया रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन को बचा सकता है। उन्होंने युवाओं से आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील भी की।

    उल्लेखनीय है कि गिरीश गुप्ता सामाजिक सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे मित्तल हॉस्पिटल, अलवर में डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेटर, सेंट जॉन एम्बुलेंस इंडिया अलवर शाखा के चेयरमैन, अलवर जिला स्काउट एंड गाइड फेलोशिप के अध्यक्ष, राजस्थान स्काउट एंड गाइड फेलोशिप के स्टेट कोऑर्डिनेटर तथा इंडियन स्काउट एंड गाइड फेलोशिप के नेशनल काउंसिल मेंबर हैं।

    रेड क्रॉस भवन में उपस्थित चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने उनके इस योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क
    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here