More
    Homeराजस्थानअलवरभाजपा राज में अस्पताल और स्कूल बन गए मौत के मंडप, काला...

    भाजपा राज में अस्पताल और स्कूल बन गए मौत के मंडप, काला कुआं सरकारी हॉस्पिटल की छत गिरना लापरवाही की पराकाष्ठा – जूली

    काला कुआं सैटेलाइट अस्पताल की छत गिरने की घटना पर स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल, स्ट्रक्चर ऑडिट और जवाबदेही की मांग

    अलवर। काला कुआं स्थित सैटेलाइट अस्पताल में ओपीडी के दौरान छत का प्लास्टर और पंखा गिरने की घटना को लेकर राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इस घटना को स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही बताते हुए सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की।

    अस्पताल हादसे पर टीकाराम जूली
    अस्पताल हादसे पर टीकाराम जूली

    टीकाराम जूली ने कहा कि भाजपा सरकार अपनी उपलब्धियों का प्रचार करने में व्यस्त है, जबकि अस्पतालों और स्कूलों की जर्जर इमारतें लोगों की जान के लिए खतरा बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में हुए इस हादसे में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर घायल हुए और एक बच्ची भी चोटिल हुई। यदि बड़ा हादसा हो जाता तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी।

    स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल

    नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि प्रदेश में सरकारी अस्पतालों और स्कूलों की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में आग लगने, छत गिरने और अन्य हादसों की घटनाएं सामने आ रही हैं, जबकि सरकार केवल औपचारिक निर्देश जारी कर अपनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास कर रही है।

    उन्होंने कहा कि अलवर का काला कुआं सैटेलाइट अस्पताल जिला अस्पताल के बाद सबसे महत्वपूर्ण सरकारी चिकित्सा केंद्रों में से एक है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। इसके बावजूद भवन की सुरक्षा और रखरखाव पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया।

    स्ट्रक्चर ऑडिट और कार्रवाई की मांग

    टीकाराम जूली ने मांग की कि काला कुआं सैटेलाइट अस्पताल सहित प्रदेश के सभी जर्जर अस्पताल भवनों की स्ट्रक्चर ऑडिट रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। साथ ही घायल डॉक्टर और बच्ची को उचित उपचार एवं मुआवजा देने तथा घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

    उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर खुदाई के कारण भी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ऐसे में सरकार को स्वास्थ्य संस्थानों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को सड़क से लेकर सदन तक उठाएगी और सरकार से जवाब मांगेगी कि जब जनता कर के रूप में धन दे रही है, तब अस्पतालों की मूलभूत सुरक्षा व्यवस्था तक क्यों सुनिश्चित नहीं की जा रही।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here