More
    Homeराजस्थानअलवरभारत विकास परिषद अरावली के बाल संस्कार शिविर का समापन, बच्चों को...

    भारत विकास परिषद अरावली के बाल संस्कार शिविर का समापन, बच्चों को दिए संस्कार

    अलवर में संस्कार और अनुशासन का अनूठा संगम, बाल संस्कार शिविर में 40 बच्चों ने लिया भाग

    अलवर। “देश हमें देता है सब कुछ, हम भी तो कुछ देना सीखें…” जैसी प्रेरणादायक पंक्तियों को आत्मसात करते हुए भारत विकास परिषद अरावली शाखा द्वारा आयोजित बाल संस्कार शिविर का समापन गुरुवार को सार्वजनिक गौशाला स्टेशन रोड अलवर में हुआ। राष्ट्रदेवो भवः की भावना के साथ आयोजित यह शिविर 3 मई से शुरू होकर 8 मई तक चला, जिसमें बच्चों को संस्कार, अनुशासन, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारियों की सीख दी गई।

    शिविर के दौरान बच्चों को हनुमान चालीसा पाठ की प्रेरणा देने के साथ आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित रहने के तरीके भी बताए गए। बच्चों को “माँ” के प्रति सम्मान और प्रेम व्यक्त करने के लिए विशेष कार्ड बनाना सिखाया गया। इसके अलावा ओम शब्द का महत्व, मिल-बांटकर खाने की आदत, टीम वर्क, अनुशासन और हार-जीत को सकारात्मक तरीके से स्वीकार करने जैसे विषयों पर रोचक गतिविधियों के माध्यम से जानकारी दी गई।

    शिविर में बच्चों को खेल-खेल में जीवन मूल्यों की शिक्षा दी गई। कभी मनोरंजक खेलों के जरिए बच्चों को जोड़ा गया तो कभी सख्ती से अनुशासन का महत्व समझाया गया। बच्चों को उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया तथा गौशाला में गायों को चारा डालकर सेवा भावना का संदेश भी दिया गया।

    इस वर्ष के बाल संस्कार शिविर का संचालन कार्यक्रम संयोजिका मंजू चौधरी के सानिध्य में संपन्न हुआ। शिविर में सुमन अग्रवाल, कीर्ति भटनागर, साध्वी खंडेलवाल और योगिता डाटा ने बच्चों को विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया।

    कार्यक्रम में सचिव अणिमा गुप्ता, प्रिया खंडेलवाल, सुनीता गुप्ता, सरिता, दीप्ति खंडेलवाल और वेणु अग्रवाल ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं प्रांतीय उपाध्यक्ष सुनील खंडेलवाल, प्रांतीय संयोजक मधुर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, परिषद सदस्य सत्यपाल यादव, सतीश कुमार गुप्ता, अनिल कुमार बंसल, अशोक गोयल, अमित खंडेलवाल, सचिन गुप्ता, राकेश कुमार अग्रवाल और अनिल कुमार गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    शिविर में कुल 40 बच्चों ने भाग लिया। समापन समारोह में परिषद के अध्यक्ष सीताराम गुप्ता ने सभी सहयोगियों, अभिभावकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here