More
    Homeराजस्थानजयपुरमुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह में बोले टीकाराम जूली, प्रतिभाओं को प्रोत्साहन से...

    मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह में बोले टीकाराम जूली, प्रतिभाओं को प्रोत्साहन से समाज को मिलती नई दिशा

    जयपुर में आयोजित सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों और चयनित अभ्यर्थियों का हुआ सम्मान

    जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि मुस्लिम समाज की मेधावी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को सम्मान मिलने के साथ-साथ अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

    टीकाराम जूली रविवार को जयपुर स्थित कर्बला मैदान के हज हाउस में प्रांतीय मुस्लिम तेली महापंचायत राजस्थान द्वारा आयोजित 25वें रजत जयंती मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह में उपस्थित समाज के प्रबुद्धजनों और प्रतिभाओं को संबोधित कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि शिक्षा और प्रतिभा किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होती है। मेधावी विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित युवाओं का सम्मान समाज में सकारात्मक संदेश देता है तथा नई पीढ़ी को मेहनत और शिक्षा के प्रति प्रेरित करता है।

    समारोह में राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) में चयनित अभ्यर्थियों, दसवीं और बारहवीं कक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों तथा समाज की अन्य प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम में चीफ व्हिप एवं विधायक रफीक खान, विधायक अमीन कागजी, पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजकिशोर शर्मा, एम.डी. चोपदार, के.सी. घुमरिया, हामिद मेवाती, हुसैन खान, अब्दुल लतीफ, पूर्व मंत्री अशरफ अली, हजरत उस्मान, इरफान खान और अजमेरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    कार्यक्रम के दौरान समाज की प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया गया और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here