More
    Homeराजस्थानअलवरविश्व भर में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने किया...

    विश्व भर में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने किया योगाभ्यास 

    नई दिल्ली. भारत समेत विश्व के कई देश हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाते हैं। गौरतलब है कि योग दिवस मनाने की पहल भारत से ही की गई थी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। वहीं, इस प्रस्ताव को 177 देशों का समर्थन मिला था
    राष्ट्रपति भवन से भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की योग सत्र में भाग लेने की तस्वीरें ‘एक्स’ पर साझा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर योगाभ्यास किया। साथ ही तमाम केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों, मुख्यमंत्रियों और गणमान्य नागरिकों ने देशभर के अलग-अलग स्थानों पर योग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। सेना के जवानों से लेकर स्कूली बच्चों तक ने भी योग दिवस मनाया।

    यहां पीएम मोदी ने संबोधन करते हुए कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 10 वर्ष की ऐतिहासिक यात्रा पूरी कर चुका है। 2014 में मैंने UN में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था। भारत के इस प्रस्ताव का 177 देशों ने समर्थन किया था और ये अपने आप में एक रिकॉर्ड था। तब से योग दिवस लगातार नए रिकॉर्ड बनाता जा रहा है। आज पूरी दुनिया में योग करने वालों की संख्या निरंतर बढ़ रही है, योग के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here