More
    Homeराजस्थानजयपुरजयपुर में दलित नाबालिग से मिले टीकाराम जूली, पुलिस अत्याचार पर जताया...

    जयपुर में दलित नाबालिग से मिले टीकाराम जूली, पुलिस अत्याचार पर जताया आक्रोश

    निम्स अस्पताल में भर्ती नाबालिग को लेकर जूली ने उठाए अत्याचार पर सवाल

    जयपुर। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने जयपुर स्थित निम्स अस्पताल पहुंचकर पुलिस ज्यादती के शिकार दलित नाबालिग बालक का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने पीड़ित की गंभीर स्थिति पर चिंता जताते हुए इसे बेहद दर्दनाक, शर्मनाक और निंदनीय बताया।

    जूली ने कहा कि भिवाड़ी पुलिस की बर्बरता का शिकार हुए नाबालिग लोकेश की हालत बेहद चिंताजनक है। पुलिस द्वारा की गई निर्मम पिटाई के चलते उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बालक को पानी के ड्रम में डालकर प्रताड़ित किया गया, जिससे उसके फेफड़ों में पानी चला गया और वह वर्तमान में आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।

    नेता प्रतिपक्ष ने इस घटना को पुलिसिया अमानवीयता का उदाहरण बताते हुए कहा कि यह केवल पुलिस की कार्यप्रणाली ही नहीं, बल्कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि बिना एफआईआर किसी नाबालिग के साथ इस प्रकार का व्यवहार न्याय व्यवस्था के खिलाफ है।

    जूली ने नितिन नवीन से अपील की कि वे मुख्यमंत्री से प्रदेश में लगातार सामने आ रही घटनाओं—सलूम्बर में आदिवासी बच्चों की मौत, बांसवाड़ा की घटनाएं, भिवाड़ी में मजदूरों पर लाठीचार्ज और पुलिस अत्याचार—पर जवाब मांगें। उन्होंने कहा कि आखिर इन घटनाओं के लिए जिम्मेदार कौन है।

    उन्होंने सरकार से मांग की कि पीड़ित बालक को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए ताकि उसकी जान बचाई जा सके। साथ ही ईश्वर से उसके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

    इस दौरान जूली के साथ कांग्रेस विधायक दल के मुख्य सचेतक रफीक खान, खैरथल-तिजारा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलराम यादव, तिजारा विधानसभा प्रत्याशी इमरान खान, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद कुमारी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पवन खटाणा, अशोक मेघवाल, रॉकी सरपंच एवं सत्यदीप सहित अन्य कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंचे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here