अज्ञात वाहन की टक्कर में दो घायल गंभीर, मानवता दिखाकर दोस्तों ने बचाई जान
अलवर। सदर थाना क्षेत्र स्थित भूगोर बायपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद युवकों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए दोनों घायलों को अपनी कार से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
सकट निवासी संकेत विजय ने बताया कि भूगोर बायपास पर बाइक सवार दो लोगों का एक्सीडेंट हो गया था। दोनों व्यक्ति सड़क पर गंभीर हालत में तड़प रहे थे और मौके पर लोगों की भीड़ लगी हुई थी, लेकिन किसी ने भी उन्हें अस्पताल पहुंचाने की पहल नहीं की।
संकेत विजय ने बताया कि उन्होंने अपने दोस्तों के साथ हिम्मत जुटाई और खुद की गाड़ी से दोनों घायलों को तुरंत जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया, जिससे समय पर इलाज शुरू हो सका।
उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि आज के समय में मानवता मरती नजर आ रही है, क्योंकि मौके पर मौजूद कई लोग घायलों की मदद करने के बजाय केवल वीडियो बनाते रहे। यदि सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचा दिया जाए तो उसकी जान बचाई जा सकती है।
फिलहाल सड़क हादसे की सूचना सदर थाना पुलिस को दे दी गई है। समाचार लिखे जाने तक घायलों के नाम और पते की पहचान नहीं हो पाई थी।
संकेत विजय और उनके दोस्तों के इस मानवीय कार्य की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। लोगों का कहना है कि ऐसे युवा समाज के लिए प्रेरणा हैं, जो कठिन समय में आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करते हैं।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


