More
    Homeदेशमदद न मिलने पर भाई ने बाथरूम में बहन का किया अंतिम...

    मदद न मिलने पर भाई ने बाथरूम में बहन का किया अंतिम संस्कार, दिल दहला देने वाली घटना

    गोविंदपुर में मामला सामने आया, अंतिम संस्कार न होने पर भाई ने बाथरूम में शव जलाया

    धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले के गोविंदपुर क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक युवती की मौत के बाद उसका शव पांच दिनों तक घर में ही पड़ा रहा। मृतका की पहचान लिपिका कुमारी के रूप में हुई है, जो वास्तु विहार स्थित एक आवासीय कॉलोनी में रह रही थी।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, 8 अप्रैल को लिपिका कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में घर में ही मौत हो गई थी। उस समय घर में मौजूद उनके भाई प्रणव राजवर्धन ने पड़ोसियों को सूचना दी, लेकिन किसी ने मदद के लिए आगे कदम नहीं बढ़ाया।

    बताया जा रहा है कि 12 अप्रैल को भाई ने बहन के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए बाथरूम में ही कपड़े, रजाई और तकिए इकट्ठा कर आग लगा दी। इसके बाद घर से तेज धुआं और बदबू फैलने लगी, जिससे आसपास के लोग परेशान हो गए।

    घटना की सूचना मिलने पर गोविंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाकर जले हुए शव के अवशेष बरामद किए। घर की स्थिति देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए।

    प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि परिवार मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। हालांकि, तनाव के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है।

    पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और सुसाइड व मर्डर दोनों एंगल से जांच जारी है। भाई से पूछताछ के साथ-साथ कॉल रिकॉर्ड्स भी खंगाले जा रहे हैं।

    इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here