More
    Homeराजनीतिराजनीति के चाणक्य शरद पंवार की मुख्यमंत्री शिंदे से मुलाकात ने महाराष्ट्र...

    राजनीति के चाणक्य शरद पंवार की मुख्यमंत्री शिंदे से मुलाकात ने महाराष्ट्र की​ सियायत को कैसे गरमाया

    नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की घंटी बजते ही मराठा सियासत गर्म होने लगी है। यही कारण है कि महाराष्ट्र में सियासी दलों के नेताओं के बीच मुलाकात का दौर शुरू हो गया। अब #शरद पंवार से उनके भतीजे अजीत पवार अलग हुए हैं, तब से वे महाराष्ट्र की राजनीति में सक्रिय हो गए हैं। पार्टी में दो फाड़ होने के बाद शरद पंवार अपनी जमीन तलाशने में लगे हैं। इससे पहले अजीत गुट के कई विधायक शरद पवार मिल चुके हैं। हाल ही में शरद पवार ने सीएम एकनाथ शिंदे से उनके आवास पर हुई मुलाकात राजनीति में चर्चा का विषय बनी हुई है।

    शरद पंवार पहले भी मिल चुके शिंद से 

    शरद पंवार कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री शिंदे से मुलाकात कर चुके हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री शिंदे ने मनसे चीफ राज ठाकरे से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने महाराष्ट्र की राजनीति और यहां होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। राज ठाकरे मनसे प्रतिनिधिमंडल के साथ सीएम एकनाथ शिंदे से उनके आवास पर मिलने पहुंचे थे। राज ठाकरे के साथ एकनाथ शिंदे की मुलाकात के बाद दोनों नेता आगामी विधानसभा में एक साथ दिखाई पड़ सकते हैं। हालांकि राज ठाकरे ने पिछले दिनों ही महाराष्ट्र में अकेले ही चुनाव लड़ने की घोषणा की है। महाराष्ट्र की राजनीति में एनडीए खेमें में सीटों को लेकर दावेदारी शुरू हो चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव में शिंदे गुट 90-100 सीटों और अजीत पवार 80 सीटों पर अपनी दावेदारी कर रहे हैं।

    भाजपा भी 160 सीटों पर लड़ने की तैयारी में

    महाराष्ट्र के आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा भी करीब 160 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। वहीं विपक्षी महा विकास अघाड़ी गठबंधन में कांग्रेस 120 से 130, शिवसेना (यूबीटी) 90-100 सीटें जबकि एनसीपी-एसपी 75-80 सीटों पर दावा कर रही हैं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here