More
    Homeदुनियाममता हुई शर्मसार, बेबर्द मां ने अपनी ही मासूम का कलेजा निकाल...

    ममता हुई शर्मसार, बेबर्द मां ने अपनी ही मासूम का कलेजा निकाल खाया, कहा वह खुद से करती है नफरत

    नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में एक हैवान मां की बेदर्द तस्वीर सामने आई है। मां ने मासूम बेटी को चाकू से फाड़ डाला और कलेजा निकालकर खा गई। यह घटना केन्या के किटेंन्गेला की बताई जा रही है। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स हैंडल पर शेयर यह पोस्ट दिल को दहलाने वाली है। ऐसी बेदर्दी महिला जो अपनी ही मासूम कलेजे के टुकड़े को खुद ही टुकड़े-टुकड़े कर खा जाए वह समाज में मां कहलाने के लायक नहीं मानी जा सकती।
    इतना ही नहीं मासूम बच्ची को बेरहमी से मौत के घाट उतार देने के बाद बेदर्दी मां का जो कहना था, वह चौंका देने वाला है। समाज में मां का दर्जा बहुत उपर माना जाता है। जरूरत पड़ने पर बच्चे पर कोई आंच भी आ जाए तो मां उसकी ढाल बनकर आगे खड़ी हो जाती है। जरूरत पड़ने पर अपनी जान तक भी दे देती है।

    ममता को शर्मसार करने वाली घटना 

    कभी-कभी समाज में ऐसे भी मामले आते हैं, जो मां की ममता को शर्मशार कर देते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही अजीब मामला खूब चर्चा में है, जिसने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि कोई मां ऐसा कैसे कर सकती है। दो साल की मासूम के टुकड़े किए उसका कलेजा निकाल कर खा गई, इस घटना ने दुनिया को हिलाकर रख दिया है।

    मासूम चिल्लाती रही, बेहरम मां को नहीं आया तरस

    इस घटना से इस लगता है कि मां जन्म देकर बच्चे की जिंदगी खुद ही छीन ले। मासूम चिल्लाती रही लेकिन बेरहम मां को तरस नहीं आया। चीख सुनकर जब पड़ोसी खिड़की से देखने लगे तो यह खौफनाक मंजर को देख उनकी रूह कांप गई। बाद में दरवाजा तोड़ पड़ोसी घर के अंदर घुसे, लेकिन जब तक वह बच्ची के टुकड़े कर चुकी थी और उसका कलेजा निकालकर खा रही थी।

    वह खुद से नफरत करने के कारण मासूम की ली जान 

    बेदर्दी मां के पड़ोसियों का कहना था कि तब महिला बिना कपड़ों के थी और बच्ची पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर रही थी, वह कह रही थी तुम अब कभी नहीं रोओगी। अब तुम हमेशा के लिए सो जाओगी। महिला ने बेहोश होने से पहले बच्ची का कलेजा और उसकी आंतों को खा लिया था। गिरफ्तारी के बाद इस महिला ने सिर्फ इतना कहा कि उसने बच्चे को सिर्फ इसलिए मारा, क्योंकि वह खुद से नफरत करती है। उसने बहुत कुछ सहा है। फिलहाल, मामला कोर्ट में है। ऐसे अपराध करने वालों को फांसी की सजा होनी चाहिए।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here