More
    Homeराजस्थानअलवरयोग दिवस की तैयारियों को लेकर मित्तल हॉस्पिटल सेंट्रल सेंटर पर योगाचार्यों...

    योग दिवस की तैयारियों को लेकर मित्तल हॉस्पिटल सेंट्रल सेंटर पर योगाचार्यों ने किया योगाभ्यास

     दिशा-निर्देश भी दिए गए

    अलवर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) की तैयारियों को लेकर मित्तल हॉस्पिटल सेंट्रल सेंटर पर योगाचार्यों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास किया गया। इस अवसर पर योग कार्यक्रम की रूपरेखा और आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए गए।

    योगाचार्यों को अलवर शहर में होने वाले चार प्रमुख स्थलों पर आयोजित योग कार्यक्रमों में अपनी-अपनी जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए। सभी योगाचार्यों को 21 जून की सुबह निर्धारित योग स्थल पर प्रातः 5:55 बजे तक पहुंचने और श्वेत वस्त्र में आने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आयोजन में एकरूपता और अनुशासन बना रहे।

    इसके अतिरिक्त, 20 जून 2025 की शाम को इन्दिरा गांधी स्टेडियम में होने वाली अंतिम रिहर्सल के लिए शाम 5 बजे सभी योगाचार्यों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस रिहर्सल में अंतिम तैयारियों की समीक्षा की जाएगी और कार्यक्रम के संचालन को लेकर आवश्यक समन्वय स्थापित किया जाएगा।

    उल्लेखनीय है कि 21 जून को अलवर जिले के चार प्रमुख स्थलों पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य योग सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिसमें सैकड़ों की संख्या में योग प्रेमी भाग लेंगे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here