फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए समाधान शिविर, 12 जून को होगा आयोजन
अलवर। केंद्र एवं राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र नागरिकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से 12 जून को थानागाजी में समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार समाधान शिविर का आयोजन 12 जून को प्रातः 10 बजे से पंचायत समिति भवन परिसर, थानागाजी में किया जाएगा। शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी तथा पात्र व्यक्तियों की समस्याओं का मौके पर समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। शिविर में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे, जो योजनाओं से संबंधित जानकारी एवं सहायता प्रदान करेंगे।
समाधान शिविर का उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ना, उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना तथा सरकारी सेवाओं की पहुंच को आमजन तक और अधिक प्रभावी बनाना है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

