More
    Homeराजस्थानअलवरयोजनाओं की जानकारी के लिए ग्राम रथ पहुंचेंगे ग्रामीण अंचलों में

    योजनाओं की जानकारी के लिए ग्राम रथ पहुंचेंगे ग्रामीण अंचलों में

    योजनाओं, सुझावों की भागीदारी के साथ ग्राम रथ अभियान करेगा जनजागरूकता

    अलवर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार कृषकों, पशुपालकों और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से जिले में ग्राम रथ अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत 16 मई को जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से प्रचार रथ पहुंचेंगे और ग्रामीणों को 13 विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

    जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि ग्राम रथ अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, जिससे आमजन को सरकार की योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके। साथ ही ग्रामीणों से सुझाव भी लिए जाएंगे ताकि विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

    उन्होंने बताया कि 16 मई को रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नंगली बुटियाना के गांव खेड़ला तथा ग्राम पंचायत हादरहेड़ा के गांव खेड़ली वीरान में ग्राम रथ पहुंचेंगे। वहीं थानागाजी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत घाटड़ा, टोडाजयसिंहपुरा एवं बलदेवगढ़ में भी प्रचार रथों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

    अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत कैरवाजाट एवं खेड़ली सैयद, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत शहदका, कफनवाड़ा एवं नांगल खानजादी तथा कठूमर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुरा, कुट्टीनसाबदास एवं खेरलीरेल में भी ग्राम रथ पहुंचकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी देंगे।

    अभियान के दौरान ग्रामीणों को कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य विभागों की योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा। साथ ही सुझाव पेटिका के माध्यम से ग्रामीण अपने सुझाव और समस्याएं प्रशासन तक पहुंचा सकेंगे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here