More
    Homeराजस्थानअलवररंग कर्मियों ने निकाला कैंडल मार्च, गोदीप मीणा की संदिग्ध मृत्यु की...

    रंग कर्मियों ने निकाला कैंडल मार्च, गोदीप मीणा की संदिग्ध मृत्यु की निष्पक्ष जांच की मांग

    मृत्यु की निष्पक्ष जांच के लिए हुआ प्रदर्शन

     मिशनसच न्यूज, अलवर। जयपुर के प्रसिद्ध रंगकर्मी दीपक मीणा के पुत्र गोदीप मीणा की 22 दिसंबर 2025 को एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु को लेकर रंगकर्मियों में गहरा आक्रोश एवं शोक व्याप्त है। इसी क्रम में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर 8 जनवरी 2026 को रंगकर्मियों द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया।

    कैंडल मार्च शाम 5 बजे नंगली सर्किल से प्रारंभ होकर शहीद स्मारक, कंपनी बाग तक निकाला गया। इस दौरान रंगकर्मियों ने मोमबत्तियां जलाकर गोदीप मीणा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। रंगकर्मियों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध जांच कराए जाने का अनुरोध किया। कैंडल मार्च में वरिष्ठ रंगकर्मी जगदीश शर्मा, वीरेंद्र क्रांतिकारी, भोला राम शर्मा, शानू तिवाड़ी, अखिलेश कुमार, पूनम, लक्ष्मीकांत तिवारी, इब्राहिम खान, मोना सेन, रवि, करण जोगी, गितेश, पवन चौहान, संजय सैनी, मनीष कुमार, राजेश कुमार सहित अनेक रंगकर्मी उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here