More
    Homeराजस्थानअलवररथ वापसी के साथ सेवा का संकल्प हुआ पूर्ण, सृजक की तीन...

    रथ वापसी के साथ सेवा का संकल्प हुआ पूर्ण, सृजक की तीन माह पुरानी प्याऊ का हुआ समापन

    भगवान जगन्नाथ की वापसी पर राहगीरों को पिलाया शीतल शरबत, सैकड़ों लोगों ने सेवा भाव से लिया पुण्य लाभ

    अलवर। भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ वापसी के पावन अवसर पर अलवर की प्रतिष्ठित सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था ‘सृजक’ द्वारा भारत सिनेमा के सामने रेलवे ओवरब्रिज के नीचे पिछले लगभग तीन माह से संचालित शीतल जल प्याऊ का समापन किया गया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों ने सैकड़ों राहगीरों को अपने हाथों से शीतल शरबत पिलाकर सेवा कार्य का समापन किया।

    सृजक संस्थान के सचिव रामचरण ‘राग’ ने बताया कि ग्रीष्मकाल के दौरान आमजन को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से यह प्याऊ संचालित की गई थी। तीन माह तक निरंतर राहगीरों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के बाद भगवान जगन्नाथ जी की रथ वापसी के शुभ अवसर पर शरबत वितरण के साथ इस सेवा अभियान का विधिवत समापन किया गया।

    इस अवसर पर सृजक संस्थान के संरक्षक भरत सिंह अहरोदिया, अध्यक्ष सरदार अमरीक सिंह ‘अदब’, उपाध्यक्ष श्रीमती रेणु मिश्रा, सचिव रामचरण ‘राग’, सहसचिव कुलदीप सिंह अहरोदिया, राधेश्याम शर्मा, वरिष्ठ कवि प्रदीप माथुर, शिक्षाविद मंजू शर्मा, गोविंद गुप्ता, प्रदीप सैनी, हरि नारायण, समाजसेवी अशोक आहूजा, किशन लाल खैरालिया, बाँसुरी वादक सुभाष नकड़ा, वीरेश यादव, कार्तिकेय आहूजा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    सभी ने सेवा भाव के साथ राहगीरों को शीतल शरबत पिलाकर मानव सेवा का संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में परोपकार, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करते हैं।

    सृजक संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था भविष्य में भी साहित्य, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़े जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here