More
    Homeअलवरराजगढ़राजगढ़ दौरे में कलेक्टर के निर्देश, स्वास्थ्य सेवाओं और जल संरक्षण पर...

    राजगढ़ दौरे में कलेक्टर के निर्देश, स्वास्थ्य सेवाओं और जल संरक्षण पर दिया जोर

    क्षेत्र में कलेक्टर ने सीएचसी व्यवस्थाओं का लिया जायजा, बावड़ी पुनरुद्धार के दिए निर्देश

    राजगढ़। जिला कलेक्टर डॉ.आर्तिका शुक्ला ने बुधवार को राजगढ़ क्षेत्र का दौरा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) राजगढ़ और रैणी के ग्राम पाटन स्थित प्राचीन बावड़ी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और जल संरक्षण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    दौरे के दौरान कलेक्टर डॉ.आर्तिका शुक्ला ने ओपीडी, इमरजेंसी, ऑपरेशन थियेटर, लेबर रूम, दवा वितरण केंद्र और पर्ची काउंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने सीएचसी प्रभारी को निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित रहें।

    कलेक्टर ने लेबर रूम और प्रसूति वार्ड का निरीक्षण करते हुए कहा कि सीएचसी में एनेस्थीसिया और गायनोकोलॉजिस्ट की उपलब्धता है, इसलिए सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध कराई जाए, जिससे गर्भवती महिलाओं को राहत मिल सके।

    उन्होंने ट्रॉमा सेंटर और ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट के निर्माण कार्य को समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश भी दिए।

    गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने लू और तापघात से प्रभावित मरीजों के उपचार के लिए विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल में शीतल पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था, पंखे और कूलर आदि की समुचित व्यवस्था रखने को कहा।

    रैणी के ग्राम पाटन में प्राचीन बावड़ी का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने कहा कि ऐसी जल संरचनाओं का ऐतिहासिक महत्व है और इनके पुनरुद्धार से भू-जल स्तर में वृद्धि संभव है। उन्होंने उपखंड अधिकारी को बावड़ी के पुनरुद्धार के निर्देश दिए और ग्रामीणों से संवाद कर वर्षा जल संचयन के लिए प्रेरित किया।

    कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव में 100-100 वर्षा जल संरचनाओं का निर्माण शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि आगामी बरसात में इसका लाभ मिल सके।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here