More
    Homeराजस्थानअलवरराजपूत समाज मिलन एवं सम्मान समारोह, प्रतिभाओं और वीरांगनाओं का होगा सम्मान

    राजपूत समाज मिलन एवं सम्मान समारोह, प्रतिभाओं और वीरांगनाओं का होगा सम्मान

    समाज एकता और गौरव को नई दिशा देने के उद्देश्य से 17 मई को आयोजन

    अलवर। श्री राजपूत सभा प्रगतिशील की ओर से 17 मई 2026 को अलवर में भव्य समाज मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन कला भारती ऑडिटोरियम, हैप्पी स्कूल परिसर, कंपनी बाग के सामने अलवर में प्रातः 10 बजे से शुरू होगा। आयोजन को लेकर समाज के लोगों में उत्साह का माहौल है।

    आयोजकों के अनुसार समारोह का उद्देश्य समाज में एकता, सम्मान, संस्कार और गौरव की भावना को मजबूत करना है। कार्यक्रम में प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं, पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं, खेल प्रतिभाओं, सरकारी सेवाओं में चयनित समाज बंधुओं तथा वरिष्ठजनों का सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही समाज एकता एवं परिचय सम्मेलन का भी आयोजन होगा।

    समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को मंच पर सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों ने समाज के सभी परिवारों से कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

    समारोह में “जय श्री राम”, “जय माता जी” और “जय राजपूताना” के उद्घोष के साथ समाज की सांस्कृतिक और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को समाज की परंपराओं, संस्कारों और गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

    आयोजन समिति ने बताया कि समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल होंगे और यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता एवं संगठन को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here