पटवार विश्रांति भवन में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए चुनाव
मिशनसच न्यूज, अलवर | राजस्थान पटवार संघ शाखा अलवर के जिला स्तरीय चुनाव शनिवार को पटवार विश्रांति भवन, अलवर में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारियों रामजीलाल चौधरी, राजेंद्र गुर्जर एवं आकाश सोलंकी की देखरेख में सम्पन्न कराई गई।
चुनाव परिणामों के अनुसार पटवार संघ जिला अलवर की नवीन कार्यकारिणी में जिला अध्यक्ष पद पर जितेन्द्र छावल को चुना गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नारायण चौधरी, उपाध्यक्ष पद पर संदीप शर्मा, महामंत्री पद पर संतोष कसाना, संगठन मंत्री पद पर दिनेश चौधरी, संयुक्त मंत्री पद पर अमित सिंह तथा कोषाध्यक्ष पद पर बसंत कुमार को निर्वाचित किया गया।
चुनाव के दौरान कानूनगो संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश पाल चौहान, संयुक्त कर्मचारी महासंघ अलवर के जिला अध्यक्ष मनोज मीणा सहित पेमाराम मीणा, गोपेश अवस्थी, महेश बैंसला, जयराम मीना, हरिओम सिंह एवं अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के चयन पर उपस्थित सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए आशा जताई कि नई कार्यकारिणी कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएगी और संगठन को नई दिशा प्रदान करेगी।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क
https://missionsach.com/category/india


