More
    Homeराजस्थानजयपुरराजस्थान में महिलाएं और बच्चियां भुगत रही हैं भाजपा का जंगलराज- टीकाराम...

    राजस्थान में महिलाएं और बच्चियां भुगत रही हैं भाजपा का जंगलराज- टीकाराम जूली

    महिला सुरक्षा मुद्दे पर टीकाराम जूली ने लगाए जंगलराज के आरोप

    जयपुर। टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर राजस्थान में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल होने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाएं और बच्चियां “जंगलराज” झेलने को मजबूर हैं। उन्होंने दावा किया कि दुष्कर्म के मामलों में राजस्थान देश में पहले स्थान पर पहुंच गया है।

    टीकाराम जूली, नेता प्रतिपक्ष राजस्थान विधानसभा
    टीकाराम जूली, नेता प्रतिपक्ष राजस्थान विधानसभा

    नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि भाजपा नेता विपक्षी दलों पर बयानबाजी करने में व्यस्त हैं, जबकि प्रदेश में बढ़ते अपराध, महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार चुप्पी साधे हुए है।

    टीकाराम जूली एनसीआरबी 2024 के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि राजस्थान में दुष्कर्म के 4,871 मामले दर्ज हुए, जो प्रदेश की कानून व्यवस्था की खराब स्थिति को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को राजनीतिक बयानबाजी के बजाय प्रदेश में बिगड़ती सुरक्षा व्यवस्था सुधारने पर ध्यान देना चाहिए।

    महिला आरक्षण के मुद्दे पर अर्जुन राम मेघवाल पर निशाना साधते हुए जूली ने आरोप लगाया कि भाजपा महिला आरक्षण के नाम पर देश को भ्रमित कर रही है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण की वास्तविक पक्षधर कांग्रेस रही है और भाजपा इस मुद्दे का राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है।

    उन्होंने कहा कि भाजपा का मुख्य उद्देश्य महिला आरक्षण नहीं, बल्कि परिसीमन और राजनीतिक लाभ हासिल करना है।

    टीकाराम जूली ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है और आम जनता आर्थिक संकट से जूझ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की अर्थव्यवस्था कमजोर हो चुकी है और जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है।

    नीट पेपर लीक मामले का जिक्र करते हुए टीकाराम जूली कहा कि परीक्षा तीन-तीन बार लीक होने के बावजूद सरकार ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है और राजस्थान में इस मामले में एफआईआर तक दर्ज नहीं की गई।

    टीकाराम जूली ने प्रदीप मेघवाल की आत्महत्या का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार और भाजपा नेताओं ने इस घटना पर संवेदना तक व्यक्त नहीं की।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here