More
    Homeराजस्थानअलवररामगढ़ स्टेशन पर रेल कर्मचारियों की बैठक, चिकित्सा सुविधाओं से लेकर पेयजल...

    रामगढ़ स्टेशन पर रेल कर्मचारियों की बैठक, चिकित्सा सुविधाओं से लेकर पेयजल संकट तक उठे मुद्दे

    मथुरा-अलवर रेलखंड में अस्पताल की मांग, पुरानी पेंशन और वेतन संबंधी विषयों पर भी चर्चा

    रामगढ़। नॉर्थ सेन्ट्रल रेलवे मेन्स यूनियन (एनसीआरएमयू) की बृजनगर शाखा की महत्वपूर्ण शाखा परिषद बैठक 26 सितंबर 2026 को शाखा क्षेत्र के रामगढ़ स्टेशन पर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष कामरेड सुमरत लाल मीना ने की, जबकि संचालन शाखा सचिव कामरेड महेश बघेल ने किया। बैठक में आगरा मंडल के अध्यक्ष कामरेड विजय सिंह मीना एवं मंडल मंत्री कामरेड सुकेश यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    बैठक में रेल कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। मथुरा-अलवर रेलखंड में चिकित्सा सुविधाओं की कमी को प्रमुखता से उठाया गया। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि इस रेलखंड में कर्मचारियों के लिए न तो कोई रेलवे चिकित्सालय है और न ही कोई अनुबंधित निजी अस्पताल उपलब्ध है। इसके कारण बीमार रेल कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को उपचार के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है।

    यूनियन ने बताया कि चिकित्सा सुविधा का यह मुद्दा स्थायी वार्ता तंत्र (पीएनएम) की बैठकों में पहले भी प्रमुखता से उठाया जा चुका है। पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक प्रशासन इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं करता, तब तक संगठन इस मांग को लगातार उठाता रहेगा।

    वेतन खातों को रेलवे वेतन पैकेज से जोड़ने की अपील

    बैठक में मुख्य अतिथि मंडल मंत्री कामरेड सुकेश यादव ने रेल कर्मचारियों से अपने वेतन खातों को रेलवे वेतन पैकेज (आरएसपी) में अपग्रेड कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे कर्मचारियों को बैंक की ओर से मिलने वाले दुर्घटना बीमा सहित अन्य विशेष लाभ प्राप्त हो सकते हैं।

    उन्होंने पुरानी पेंशन योजना की बहाली, महंगाई भत्ता और बोनस की अधिकतम सीमा जैसे राष्ट्रीय स्तर के कर्मचारी मुद्दों पर भी संगठन का पक्ष रखा।

    ट्रैकमैन की गश्त और पेयजल समस्या पर भी चर्चा

    बैठक में सर्दियों के मौसम में ट्रैकमैन की गश्त संबंधी व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने 10 किलोमीटर की गश्त दूरी से जुड़ी व्यावहारिक समस्या में सुधार की मांग रखी।

    इसके अलावा रामगढ़ की रेलवे कॉलोनियों और कार्यालयों में पेयजल की समस्या का मुद्दा भी उठाया गया। यूनियन की ओर से प्रशासन से आरओ पेयजल की तत्काल व्यवस्था कराने की मांग की गई।

    ऑनलाइन सदस्यता अभियान को गति देने का आह्वान

    बैठक को संयुक्त सचिव कामरेड नीरज परिहार, मंडल उपाध्यक्ष कामरेड संजीव जैन, कामरेड रमेश बघेल, कामरेड अशोक मीना और कामरेड श्याम कुमार ने संबोधित किया। वक्ताओं ने रेल कर्मचारियों से ऑनलाइन सदस्यता अभियान को गति देने की अपील की।

    इस अवसर पर शाखा उपाध्यक्ष कामरेड नरेश कुमार सिंह, कामरेड मुकेश मीना, भगवान सिंह, सत्यदेव गौतम, संजीव मीणा, भारत यादव, श्याम सिंह, परषोत्तमपाल, नमोनारायन मीना सहित बड़ी संख्या में यूनियन पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here