More
    Homeराजस्थानअलवरराष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, अलवर में बच्चों को पिलाई गई...

    राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, अलवर में बच्चों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की

    राष्ट्रीय अभियान के तहत वन मंत्री संजय शर्मा ने किया शुभारंभ, जिलेभर में 1851 बूथों पर चल रहा अभियान

    अलवर। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को अलवर जिले में पांच वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का अभियान शुरू हुआ। शहर के शिशु चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ राजस्थान सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने नवजात एवं छोटे बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ तथा बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

    वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी को देश से पूरी तरह समाप्त करने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत अलवर जिले में 1851 बूथों पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें बच्चों को पोलियो की खुराक पिला रही हैं। इसके साथ ही घर-घर जाकर भी बच्चों को दवा पिलाई जाएगी, ताकि कोई भी बच्चा इस जीवनरक्षक खुराक से वंचित न रह जाए।

    उन्होंने कहा कि पिछले 8 से 10 वर्षों में भारत में पोलियो का कोई नया मामला सामने नहीं आया है, जो पूरे देश के लिए गर्व की बात है। यह उपलब्धि सरकार, स्वास्थ्य विभाग और आमजन के सामूहिक सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पांच वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं और अभियान को सफल बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

    स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान स्थायी बूथों के अलावा मोबाइल टीमें तथा घर-घर जाकर दवा पिलाने वाली टीमें भी सक्रिय रहेंगी। विभाग का उद्देश्य जिले के प्रत्येक पात्र बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाना है। अभियान की सफलता के लिए बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मियों, आशा सहयोगिनियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। जिलेभर में अभियान उत्साहपूर्वक संचालित किया जा रहा है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here