More
    Homeदेशकांग्रेस नेता राहुल गांधी में मणिपुर दौरे को लेकर क्यूं थी उत्सुकता

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी में मणिपुर दौरे को लेकर क्यूं थी उत्सुकता

    नई दिल्ली। कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में​ विपक्ष के नेता राहुल गांधी असम, मणिपुर का दौरा करने के बाद मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे। राहुल ने यहां बछरावां के चुरुवा हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। लोकसभा में विपक्ष के नेता बनने के बाद राहुल गांधी की अपने निर्वाचन क्षेत्र की यह पहली यात्रा है। लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी भाजपा प्रत्याशी को हराकर जीते हैं।

    वायनाड की सीट प्रियंका के लिए छोड़ी

    दो लोकसभा क्षेत्रों से चुनाव जीतने के बाद राहुल गांधी ने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के लिए वायनाड सीट खाली की है। पिछले महीने राहुल गांधी ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था और यूपी की रायबरेली सीट अपनी सांसदी बरकरार रखी।प्रियंका गांधी वायनाड से उपचुनाव लड़कर अपनी चुनावी राजनीति की शुरुआत करेंगी। राहुल गांधी के वायनाड से इस्तीफा देने पर निचले सदन में कांग्रेस की संख्या अब 98 रह गई है।

    राहत शिविर में पहुंचे राहुल गांधी

    राहुल गांधी मणिपुर के जिरीबाम और चुराचांदपुर जिलों में राहत शिविरों में पहुंचे और चर्चा की। पूर्वोत्तर राज्य में जातीय हिंसा से विस्थापित लोग, जिसमें पिछले साल मई से 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, वह लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। पिछले साल 3 मई को मणिपुर में जातीय हिंसा भड़कने के कुछ हफ्ते बाद ही राहुल गांधी ने मणिपुर का दौरा किया था। उन्होंने जनवरी 2024 में राज्य से अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा भी शुरू की।

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here