More
    Homeराजस्थानअलवररियासतकालीन अलवर की झलक दिखाती विशेष प्रदर्शनी का शुभारम्भ

    रियासतकालीन अलवर की झलक दिखाती विशेष प्रदर्शनी का शुभारम्भ

    समकालीन समाचार पत्रों के संदर्भ में रियासतकालीन अलवर के इतिहास और घटनाओं को 12 मार्च तक देख सकेंगे आमजन

    अलवर। राजस्थान राज्य अभिलेखागार अलवर में ‘समकालीन समाचार पत्रों के संदर्भ में रियासत कालीन अलवर’ विषय पर आयोजित विशेष प्रदर्शनी का रविवार को शुभारम्भ किया गया। यह प्रदर्शनी 12 मार्च तक आयोजित की जाएगी, जिसमें आमजन, शोधार्थी और विद्यार्थी अलवर के रियासतकालीन इतिहास से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। प्रदर्शनी का उद्घाटन पूर्व पार्षद घनश्याम सोनी ने किया।

    राजस्थान राज्य अभिलेखागार के पुरालेख अधिकारी डॉ. राजेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी में रियासत कालीन अलवर में प्रकाशित होने वाले समकालीन समाचार पत्रों के माध्यम से उस समय की राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक व्यवस्था का सजीव चित्रण किया गया है। इसके साथ ही ऐतिहासिक अभिलेखों, दस्तावेजों और सांस्कृतिक पहलुओं को भी प्रदर्शनी में शामिल किया गया है।

    उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में मत्स्य संघ के निर्माण के दौरान हुए घटनाक्रम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदर्शित की गई हैं, जिससे उस दौर के इतिहास को समझने में सहायता मिलेगी।

    डॉ. सिंह ने कहा कि इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य आमजन, शोधार्थियों और विद्यार्थियों को ऐतिहासिक दस्तावेजों के महत्व से अवगत कराना है। इच्छुक लोग 12 मार्च तक प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक अभिलेखागार परिसर में आकर प्रदर्शनी का अवलोकन कर सकते हैं।

    इस अवसर पर नीरज, सोनिया, अनिल बत्रा, लवीना, कोमल, करिश्मा, ईति गागल, जमना जोगी, गौरव, सुमित सहित कई गणमान्य व्यक्ति और आमजन उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here