More
    Homeराजस्थानअलवररिश्वतखोर एएसआई को नहीं मिली राहत, अदालत ने भेजा न्यायिक अभिरक्षा में

    रिश्वतखोर एएसआई को नहीं मिली राहत, अदालत ने भेजा न्यायिक अभिरक्षा में

    एसीबी ट्रैप में रंगे हाथ पकड़े गए अरावली विहार थाने के एएसआई शंकर लाल को 28 जुलाई तक जेल भेजने के आदेश

    अलवर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) द्वारा रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किए गए अरावली विहार थाना के एएसआई शंकर लाल को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को 28 जुलाई 2026 तक न्यायिक अभिरक्षा (जेल) में भेजने के आदेश दिए हैं।

    एसीबी के डीवाईएसपी शब्बीर खान ने बताया कि आरोपी एएसआई को एक मामले में कार्रवाई में राहत देने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में ट्रैप किया गया था। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिश्वत की राशि लेते समय रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

    गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की गई और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने सुनवाई के बाद आरोपी को 28 जुलाई तक न्यायिक अभिरक्षा में भेजने का आदेश दिया।

    डीवाईएसपी शब्बीर खान ने बताया कि एसीबी मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here