More
    Homeराजस्थानअलवररैणी में बजरी माफियाओं पर पुलिस का बड़ा प्रहार, जंगलों में चला...

    रैणी में बजरी माफियाओं पर पुलिस का बड़ा प्रहार, जंगलों में चला सख्त अभियान

    बजरी खनन के खिलाफ प्रशिक्षु आईपीएस कार्तिकेय वर्मा की कार्रवाई, जेसीबी-एलएनटी समेत कई वाहन जब्त

    रैणी। जिले के रैणी क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे अवैध बजरी खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन माफियाओं पर शिकंजा कस दिया। प्रशिक्षु आईपीएस कार्तिकेय वर्मा के नेतृत्व में रैणी पुलिस ने करणपुरा के जंगलों में दबिश देकर भारी मशीनरी और वाहनों को जब्त किया।

    जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने मौके से एलएनटी मशीन, जेसीबी सहित करीब 26 ट्रैक्टर और अन्य वाहनों को कब्जे में लिया है। हालांकि जब्त किए गए वाहनों की संख्या को लेकर आधिकारिक पुष्टि अभी शेष बताई जा रही है।

    बताया जा रहा है कि करणपुरा के जंगलों में लंबे समय से अवैध तरीके से बजरी खनन किया जा रहा था। इस संबंध में लगातार प्रशासन और पुलिस को शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया।

    कार्रवाई के दौरान खनन से जुड़े लोगों और वाहन चालकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस द्वारा जब्त किए गए वाहनों को रैणी थाने लाया जा रहा है।

    पुलिस अब अवैध खनन से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनन पर काफी हद तक रोक लग सकेगी।

    पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा और किसी को भी कानून व्यवस्था बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here