दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में लक्ष्मणगढ़ में कांग्रेस, एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस का विरोध मार्च, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी
लक्ष्मणगढ़। देश की राजधानी दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में गुरुवार को अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ उपखंड मुख्यालय पर कांग्रेस, एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। पुराने बस स्टैंड स्थित भगत सिंह सर्किल पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।

प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी तथा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के समर्थन में नारे लगाए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर सांकेतिक धरना भी दिया और छात्रों की मांगों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।
युवाओं की आवाज सुनने की मांग
क्षेत्रीय विधायक मांगीलाल मीणा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उनकी आवाज को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। उन्होंने छात्रों और युवाओं से लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने का आह्वान किया।
कांग्रेस, एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी रहे मौजूद
प्रदर्शन में जिला सचिव इकबाल खान, प्रदेश समन्वयक मोहम्मद रफीक खान, कांग्रेस नेता लाल मोहम्मद, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष भगवान विजय, ब्रजलाल मीणा, फूल सिंह मीणा, विनोद जाटव, रमन, हमीद, शोभाराम, असलम, महेंद्र, सद्दाम खान जोरवाल, हारुन खान सहित कांग्रेस, एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

