More
    Homeराजस्थानअलवरलक्ष्मणगढ़ में नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का हुआ सम्मान, विकास की उम्मीदें बढ़ीं

    लक्ष्मणगढ़ में नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का हुआ सम्मान, विकास की उम्मीदें बढ़ीं

    चेयरमैन मीना गुप्ता समेत पार्षदों का साफा व दुपट्टा ओढ़ाकर किया अभिनंदन

    लक्ष्मणगढ़। कस्बे के खाटू श्याम मंदिर के निकट प्रधान जी की गली स्थित अशोक कुमार खंडेलवाल के निज आवास पर नगर पालिका लक्ष्मणगढ़ की नव निर्वाचित चेयरमैन मीना गुप्ता, उपाध्यक्ष एवं नवनिर्वाचित पार्षदों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों को साफा बंधन एवं दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

    सम्मान समारोह में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं। उपस्थित लोगों ने उम्मीद जताई कि नगर पालिका के नए बोर्ड के नेतृत्व में लक्ष्मणगढ़ कस्बे में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे तथा जनप्रतिनिधि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

    इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीना गुप्ता ने नगर पालिका क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि बोर्ड की ओर से क्षेत्र के विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जाएंगे। सभी जनप्रतिनिधि मिलकर क्षेत्र के समग्र विकास और जनहित से जुड़े कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाएंगे।

    समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। स्वागत समारोह में क्षेत्र के लोगों की सहभागिता रही।

    इस अवसर पर सुभाष चंद्र, अशोक कुमार, विशाल झालानी, कुलदीप घीया, मनीष झालानी, जैकी खंडेलवाल, सोनू शर्मा, रोहित चौहान, पवन प्रजापत, प्रकाश प्रजापत सहित रजनी गुप्ता, ज्योति खंडेलवाल, पुष्पा गुप्ता, ज्योति सोनी, मोनिका सोनी, ममता, गीता देवी, प्रियंका, शीतल, गुड़िया सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here