More
    Homeधर्म-समाजवन मंत्री संजय शर्मा ने करणी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश...

    वन मंत्री संजय शर्मा ने करणी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना

    शारदीय नवरात्रा के पावन अवसर पर वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री संजय शर्मा ने शुक्रवार को अलवर जिले के प्रमुख मंदिरों में दर्शन किए

    मिशन सच न्यूज़, अलवर। शारदीय नवरात्रा के पावन अवसर पर वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री संजय शर्मा ने शुक्रवार को अलवर जिले के प्रमुख मंदिरों में दर्शन किए। उन्होंने करणी माता मंदिर, श्री चक्रधारी हनुमान मंदिर, बाला किला स्थित श्रीराम मंदिर और मां काली मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

    मेले की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    इस अवसर पर राज्यमंत्री संजय शर्मा ने करणी माता मंदिर परिसर और मेले की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सभी व्यवस्थाएं सुगम व सुचारु रहें। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि नवरात्रा के दौरान मंदिरों में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ती है, ऐसे में प्रशासन को हर स्तर पर सतर्क रहना होगा।

    शारदीय नवरात्रा का महत्व बताया

    राज्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रा की शुभकामनाएं दीं और कहा कि नवरात्रा मातृशक्ति की आराधना का पर्व है। देवी दुर्गा के नौ स्वरूप शक्ति की विविधता और महत्ता को दर्शाते हैं। यह पर्व हमें आत्मशुद्धि और संयमित जीवन जीने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति अपने जीवन में संयम और अनुशासन को अपनाता है, तभी वास्तविक प्रगति संभव होती है।

    नवरात्रा के साथ जीएसटी कटौती को बताया बचत उत्सव

    संजय शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से हाल ही में की गई जीएसटी दरों में कटौती की घोषणा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नवरात्रा के प्रारंभ के साथ ही मोदी सरकार ने जीएसटी दरें कम कर आमजन को बड़ी राहत दी है। इससे इस बार का नवरात्रा पर्व हर घर के लिए बचत उत्सव बन गया है। जीएसटी कटौती न केवल परिवारों की जेब पर बोझ कम करेगी बल्कि स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

    आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कदम

    राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी लगातार देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रहे हैं। जीएसटी कटौती का लाभ सीधा आम उपभोक्ता तक पहुंचेगा।इससे घरेलू खपत बढ़ेगी और बाजार में रौनक लौटेगी। ग्रामीण और शहरी दोनों वर्गों को इससे फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में देश स्वदेशी उत्पादों पर आधारित अर्थव्यवस्था की ओर तेजी से बढ़ेगा।

    अलवर, प्रदेश व देश की अच्छी खबरें पढ़ने के लिए ​देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here