More

    वन राज्यमंत्री ने विद्यार्थियों के साथ किया संवाद, कैमेस्ट्री प्रयोगशाला का उद्घाटन और पौधारोपण

    वन राज्यमंत्री ने छात्रों को बताए पौधों के फायदें

    अलवर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने गुरुवार को अलवर स्थित चिनार स्कूल में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के साथ प्रकृति, पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण और स्वच्छता विषय पर संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में नव निर्मित कैमेस्ट्री प्रयोगशाला के कक्षों का उद्घाटन भी किया तथा विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
    कार्यक्रम के दौरान श्री शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सतत विकास और स्वस्थ जीवन के लिए हमें वायु, जल, स्वच्छ वातावरण और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना अनिवार्य है। प्रकृति ने हमें अपार संसाधन प्रदान किए हैं, लेकिन मानव द्वारा बढ़ते दोहन और प्रदूषण से इन पर संकट गहराता जा रहा है।
    राज्यमंत्री ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि इस पहल से प्रेरणा लेकर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान को गति दी है। इसके तहत राजस्थान को हराभरा बनाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष केंद्र सरकार ने प्रदेश को 3 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य दिया था, लेकिन राजस्थान ने 7 करोड़ 35 लाख पौधे लगाकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। इतना ही नहीं, 6 करोड़ से अधिक लोगों ने पौधे के साथ अपनी फोटो अपलोड कर इस जन आंदोलन को सफल बनाया।
    श्री शर्मा ने कहा कि इस वर्ष हरियालो राजस्थान अभियान के तहत 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें अब तक 8 करोड़ 91 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं। यह सफलता केवल सरकार के प्रयासों से नहीं, बल्कि जनता की सक्रिय भागीदारी से संभव हुई है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे भी अपने माता-पिता और परिवार के साथ पौधे लगाएं और उनकी सेल्फी ‘माई भारत पोर्टल’ पर अपलोड करें, ताकि यह अभियान और व्यापक हो सके।
    संवाद के दौरान राज्यमंत्री ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व पर भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण केवल सरकारी योजनाओं से नहीं, बल्कि व्यक्तिगत जिम्मेदारी से संभव है। विद्यालयों, घरों और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है।
    कार्यक्रम के पश्चात श्री शर्मा ने विद्यालय में नव निर्मित कैमेस्ट्री प्रयोगशाला के कक्षों का उद्घाटन किया। उन्होंने विद्यालय प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक प्रयोगशालाएं विद्यार्थियों को विज्ञान विषय में बेहतर शिक्षा और शोध का अवसर प्रदान करती हैं। इससे विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक क्षमता बढ़ेगी और वे नई खोजों के प्रति प्रेरित होंगे।
    इस अवसर पर विद्यालय परिसर में राज्यमंत्री ने अपने दैनिक पौधारोपण संकल्प के तहत पौधे रोपे। उन्होंने कहा कि एक पौधा लगाना सिर्फ एक पेड़ लगाने का कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवनदायी वातावरण तैयार करने का संकल्प है।
    कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने राज्यमंत्री के साथ पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

    मिशन सच से जुडने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को फॉलो करे  https://chat.whatsapp.com/JnnehbNWlHl550TmqTcvGI?mode=r_c

    इसी तरह की रोमांचक स्टोरी के लिए देखें मिशन सच की अन्य रिपोर्ट                          https://missionsach.com/dr-dilip-sethi-alwar-pediatrician-biography.html

    Latest news

    Related news

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here