वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना में चयन, 181 हवाई और 1479 रेल यात्रियों को मिला अवसर
अलवर। राज्य सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना 2026-27 के अंतर्गत अलवर जिले के पात्र आवेदकों के लिए बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में लॉटरी निकाली गई। अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) अम्बा लाल मीणा की उपस्थिति में 181 हवाई यात्रा एवं 1479 रेल यात्रा करने वाले कुल 1660 वरिष्ठ नागरिकों का चयन किया गया।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि इस वर्ष योजना के तहत अलवर जिले से कुल 3,089 वरिष्ठ नागरिकों ने निःशुल्क तीर्थयात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन किए थे। आवंटित कोटे के अनुसार 1660 यात्रियों का चयन लॉटरी प्रक्रिया से किया गया, जबकि समान संख्या में आवेदकों को रिजर्व सूची में रखा गया है। यदि चयनित यात्री किसी कारणवश यात्रा पर नहीं जा सकेंगे तो उनकी जगह रिजर्व सूची के पात्र आवेदकों को अवसर दिया जाएगा।
योजना के तहत रेल मार्ग से चयनित 1479 यात्री हरिद्वार, ऋषिकेश, अयोध्या, वाराणसी, सारनाथ, सम्मेद शिखर, पावापुरी, मथुरा, वृंदावन, आगरा, द्वारका, नागेश्वर, सोमनाथ, तिरुपति, कामाख्या, गंगासागर, जगन्नाथपुरी, कोणार्क, रामेश्वरम, मदुरई, वैष्णो देवी, अमृतसर, वाघा बॉर्डर, गोवा के प्रमुख धार्मिक स्थलों, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, त्र्यंबकेश्वर, घृष्णेश्वर, एलोरा, बिहार शरीफ, पटना साहिब तथा हजूर साहिब नांदेड़ सहित विभिन्न तीर्थस्थलों की यात्रा करेंगे।
वहीं हवाई यात्रा के लिए चयनित 181 वरिष्ठ नागरिकों को नेपाल स्थित प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन कराने की व्यवस्था की गई है।
लॉटरी प्रक्रिया के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. योगेन्द्र शर्मा, पर्यटन विभाग की उप निदेशक श्रीमती टीना यादव तथा देवस्थान विभाग के निरीक्षक सुमित वर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


