More
    Homeराजस्थानअलवरवायु सेना में चयनित हुईं टीना शेखावत, थानागाजी क्षेत्र में खुशी की...

    वायु सेना में चयनित हुईं टीना शेखावत, थानागाजी क्षेत्र में खुशी की लहर

    बेटी की सफलता पर गांव में सम्मान समारोह, वायु सेना Y ग्रुप चयन से बढ़ा गौरव

    थानागाजी। क्षेत्र के गांव नवल सिंह की गढ़ी (बाढ़डोली) की बेटी टीना शेखावत के भारतीय वायु सेना के Y ग्रुप में चयन होने पर पूरे गांव में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि पर ग्रामवासियों ने ठाकुर जी के मंदिर परिसर में उनका माला एवं साफा पहनाकर सम्मान किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

    ग्रामवासियों के अनुसार पिछले लगभग 60 से 70 वर्षों में पहली बार गांव की किसी बेटी का भारतीय वायु सेना में चयन हुआ है। इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण माना जा रहा है।

    सम्मान समारोह में कान सिंह, जगदीश सिंह, बिरजू सिंह, घनश्याम गुर्जर, टीटू सिंह, दीपु सिंह (दिल्ली), रमेश सिंह, मूलचंद स्वामी, सुभाष सिंह, उदयपाल सिंह, अशोक सिंह, सतीश सिंह, रामकवार सिंह, छगन सिंह, ओमबीर सिंह, जितेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

    टीना शेखावत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों, परिवारजनों तथा समस्त ग्रामवासियों को दिया। उन्होंने कहा कि गांव और परिवार से मिले प्रोत्साहन ने उन्हें अपने लक्ष्य तक पहुंचने की प्रेरणा दी।

    इस अवसर पर टीना शेखावत ने कहा, “नौकरी 4 साल की हो या 17 साल की, फौजी तो फौजी होता है। मुझे गर्व है कि मुझे देश की सेवा और रक्षा करने का अवसर मिला है। मैं पूरी मेहनत, ईमानदारी और लगन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूंगी।”

    ग्रामीणों ने इस उपलब्धि को क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि टीना की सफलता से अन्य युवतियों को भी शिक्षा और राष्ट्रसेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। गांव में इस उपलब्धि को लेकर उत्सव जैसा माहौल बना रहा और लोगों ने इसे नई सकारात्मक सोच की उड़ान बताया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here