More
    Homeराजस्थानतिजारातिजारा विधायक महंत बालकनाथ योगी ने की जनसुनवाई

    तिजारा विधायक महंत बालकनाथ योगी ने की जनसुनवाई

    आमजन की समस्याएं सुनकर बालकनाथ योगी ने अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
    मिशनसच न्यूज, तिजारा।  विधानसभा क्षेत्र तिजारा में आज विधायक महंत बालकनाथ योगी जी ने भिवाड़ी, टपूकडा एवं तिजारा में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में नागरिक, व्यापारी, महिलाएं, किसान और युवा उपस्थित रहे। विधायक ने एक-एक कर लोगों की शिकायतें और सुझाव सुने तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    जनसुनवाई के दौरान बिजली, पानी, सड़क, सीवरेज, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े अनेक मामलों को जनता ने विधायक के समक्ष रखा। महंत बालकनाथ योगी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का समाधान समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से किया जाए, ताकि आमजन को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

    इस अवसर पर विधायक महंत बालकनाथ योगी ने कहा कि तिजारा, टपूकडा और भिवाड़ी क्षेत्र में आमजन के बीच सुरक्षित वातावरण और निरंतर विकास का शासन केवल भाजपा राज में ही संभव है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस शासन में जहां आमजन अराजकता, अपराध और असुरक्षा का शिकार था, वहीं भाजपा शासन में आज ‘सुराज’ के संकल्प के साथ विकास की नई गाथा लिखी जा रही है।

    उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत किया है, जिससे गांव-गरीब, मजदूर, दलित, वंचित और हर वर्ग आज स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रहा है। पहले कांग्रेस शासन में हत्या, लूटपाट, डकैती और अन्य संगीन अपराध आम बात थे, लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार ने अपराधियों पर सख्त कार्रवाई कर आमजन को भयमुक्त वातावरण दिया है।

    विधायक ने युवाओं को लेकर कहा कि पूर्व सरकार के समय पेपर लीक के नाम पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जाता था। लेकिन भाजपा सरकार के गठन के बाद पिछले दो वर्षों में सैकड़ों परीक्षाएं आयोजित की गईं और कहीं भी पेपर लीक जैसी घटनाएं सामने नहीं आईं। इससे युवाओं में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है और उन्हें बिना किसी भेदभाव के आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।

    उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व में समाज के हर तबके को साथ लेकर प्रदेश के विकास की मजबूत नींव रखी जा रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, बिजली और उद्योग के क्षेत्र में अनेक नई योजनाएं धरातल पर उतारी जा रही हैं। आने वाले समय में तिजारा विधानसभा क्षेत्र में उद्योग और रोजगार के नए अवसर सृजित किए जाएंगे, जिससे युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार मिलेगा।

    महंत बालकनाथ योगी ने कहा कि पिछले दो वर्षों में विधानसभा क्षेत्र में कई विकास कार्यों को गति मिली है। सड़कों का विस्तार, शहरी सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण, ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे का विकास और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में तिजारा क्षेत्र राजस्थान के प्रमुख औद्योगिक और विकासशील क्षेत्रों में गिना जाएगा।

    जनसुनवाई में उपस्थित नागरिकों ने विधायक द्वारा सीधे संवाद और समस्याओं के त्वरित समाधान की पहल की सराहना की। कई लोगों ने कहा कि इस प्रकार की जनसुनवाई से प्रशासन और जनता के बीच दूरी कम होती है तथा पारदर्शिता बढ़ती है।

    विधायक ने अंत में कहा कि जनता की सेवा ही उनके जीवन का लक्ष्य है और समर्पित भाव से वे इस दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जनता से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    जनसुनवाई कार्यक्रम से क्षेत्र में सकारात्मक संदेश गया है कि सरकार और जनप्रतिनिधि सीधे जनता से जुड़कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से प्रयास कर रहे हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here