More
    Homeराजस्थानखैरथलविधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना : अजीत...

    विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना : अजीत कुड़ी

    विधिक सेवा योजनाओं के प्रचार में मीडिया की भूमिका अहम, तिजारा पौधशाला का भी किया निरीक्षण

    किशनगढ़ बास। खैरथल-तिजारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अजीत कुड़ी ने बुधवार को किशनगढ़ बास स्थित जिला कार्यालय में खैरथल और किशनगढ़ बास क्षेत्र के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि गरीब, असहाय और वंचित वर्गों तक निशुल्क कानूनी सहायता पहुंचाना ही विधिक सेवा प्राधिकरण का मूल उद्देश्य है और इस अभियान को सफल बनाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है।

    राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खैरथल-तिजारा के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए अजीत कुड़ी ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का सजग प्रहरी और चौथा स्तंभ है। समाज को सही दिशा दिखाने की बड़ी जिम्मेदारी मीडिया पर है। उन्होंने पत्रकारों से निष्पक्ष, सत्यनिष्ठ और निर्भीक पत्रकारिता करते हुए सही को सही तथा गलत को गलत प्रस्तुत करने का आह्वान किया।

    उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गरीब, असहाय और वंचित वर्गों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में अनेक पात्र लोग इनका लाभ नहीं उठा पाते। ऐसे में मीडिया निशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, मध्यस्थता एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

    बैठक के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों ने भी विधिक साक्षरता और समाज कल्याण से जुड़े अभियानों में सक्रिय सहयोग देने का भरोसा दिलाया। साथ ही क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और सुझावों से जिला सचिव को अवगत कराया, जिन पर उन्होंने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

    बैठक से पूर्व अजीत कुड़ी ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष शैलेंद्र व्यास के निर्देशानुसार तिजारा स्थित राजकीय पौधशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न प्रजातियों के पौधों की गुणवत्ता, सिंचाई व्यवस्था, रखरखाव तथा वृक्षारोपण कार्यक्रमों की जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की।

    निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण की चुनौती को देखते हुए अधिकाधिक वृक्षारोपण समय की आवश्यकता है। इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण तथा अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संकल्प भी लिया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here