बालकों को बांटी शिक्षण सामग्री, मिठाई और उपहार – नेक कमाई फाउंडेशन करेगी गर्म कपड़ों का वितरण
अलवर। नेक कमाई फाउंडेशन की ओर से खुदनपुरी रोड स्थित आदर्श मूक बधिर एवं मानसिक विमंदित विद्यालय में विशेष बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री, मिठाई और उपहार वितरित किए गए। उपहार पाकर बालकों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह देखने लायक था। बच्चों ने गीत और नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का संचालन रेखा महलावत ने किया, जिन्होंने बच्चों के साथ मनोरंजक गतिविधियाँ भी करवाईं। विद्यालय की प्रधान पायल ने विद्यालय की गतिविधियों और विद्यार्थियों की प्रगति के बारे में जानकारी दी।
संरक्षक दौलतराम हजरती ने कहा कि शीघ्र ही सभी विद्यार्थियों को सर्दियों के लिए ड्रेस और गर्म कपड़े उपलब्ध कराए जाएंगे। फाउंडेशन के मुख्य समन्वयक अभिषेक तनेजा ने बताया कि इस बार सर्दी के मौसम में जरूरतमंद बालकों को जर्सियां और बड़ी संख्या में कंबल वितरित करने की योजना है।
इस अवसर पर समाजसेवी तारेश जोरवाल, गुरप्रीत सिंह पवित्र, गायत्री परिवार से जुड़ी दिवाकरी, नेक शिक्षा संस्कार वृक्ष स्कूल की संचालिका प्रतिभा सिंह, प्रशांत शर्मा राजा, सुरभि शर्मा, इशिका शर्मा, रूपेश शर्मा और मनीष अरोड़ा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों को मिठाई वितरित की गई और सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समाजसेवियों ने कहा कि नेक कमाई फाउंडेशन आगे भी ऐसे मानवीय कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सतत प्रयासरत रहेगा।
मिशनसच नेटवर्क से जुडने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को फॉलो करें https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1


