More
    Homeराजस्थानअलवरव्याख्यान माला में होगा सम्मान समारोह, 23 जून को अलवर में जुटेंगे...

    व्याख्यान माला में होगा सम्मान समारोह, 23 जून को अलवर में जुटेंगे विशिष्टजन

    संगठन पर केंद्रित सम्मान आयोजन में  राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया और वासुदेव देवनानी रहेंगे शामिल

    अलवर। । सुन्दरसिंह भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट, उदयपुर के द्वारा सुन्दरसिंह भंडारी व्याख्यान माला एवं प्रदेश स्तरीय विशिष्ट जन सम्मान समारोह का आयोजन 23 जून को प्रातः 10:30 बजे प्रताप ऑडिटोरियम में किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक भाजपा नेता महावीर उपाध्याय थानागाजी ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया होंगे।

    महावीर उपाध्याय , संयोजक
    महावीर उपाध्याय , संयोजक

    कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी करेंगे, जबकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक शंकरलाल मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे। उपाध्याय ने बताया कि समारोह के दौरान प्रदेशभर से ऐसे 19 विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान किया जाएगा, जिन्होंने पिछले 50 वर्षों से अधिक समय से समाज जीवन, संगठन निर्माण और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। ऐसे व्यक्तियों के कार्यों ने समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के कई मंत्री, सांसद, विधायक, कुलपति एवं विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक संस्थाओ और अनेक जनप्रतिनिधियों सहित गणमान्य, प्रबुद्धजन शामिल होंगे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here