More
    Homeराजस्थानखैरथलशहरी सेवा शिविर में सफाई पर सख्ती, नालों की सफाई में कोताही...

    शहरी सेवा शिविर में सफाई पर सख्ती, नालों की सफाई में कोताही नहीं होगी बर्दाश्त : मनोज मित्तल

    वार्डों का होगा सौंदर्यकरण, शहरी सेवा शिविर में छह विभाग दे रहे सेवाएं

    किशनगढ़ बास। राजस्थान सरकार के शहरी सेवा शिविर-2026 के तहत नगर पालिका किशनगढ़ बास में वार्ड संख्या 7, 8 और 9 के लिए आयोजित तीन दिवसीय शिविर का गुरुवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज मित्तल ने निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नालों की सफाई में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक वार्ड के सौंदर्यकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए।

    शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण

    भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज मित्तल ने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं पूर्व विधायक रामहेत यादव के निर्देशन में संयोजक जगदीश यादव और सहसंयोजक एवं पार्षद तेजसिंह सैनी के साथ शिविर का अवलोकन किया गया। 18 से 20 जून तक नगर पालिका परिसर में वार्ड 7, 8 और 9 के लिए यह शिविर आयोजित किया जा रहा है।

    निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों से शिविर में संचालित कार्यों की जानकारी ली और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

    नालों की सफाई और सौंदर्यकरण पर जोर

    शिविर प्रभारी द्वारा बताया गया कि कई स्थानों पर नालों के ऊपर बने पटाव हटने के बाद सफाई कार्य किया जाएगा। इस पर मनोज मित्तल ने निर्देश दिए कि नाला सफाई के लिए स्पष्ट कार्ययोजना तैयार कर समयबद्ध तरीके से काम किया जाए। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि मनरेगा के उपलब्ध श्रमिकों की सहायता से संबंधित वार्डों में नियमित सफाई और सौंदर्यकरण कराया जाए, ताकि नागरिकों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।

    रोड लाइट और सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश

    नगरपालिका के सफाई प्रभारी को प्रत्येक वार्ड में नियमित नालियों की सफाई और कचरा संग्रहण की निगरानी करने के निर्देश दिए गए। वहीं रोड लाइट प्रभारी को बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को शीघ्र चालू कराने तथा आवश्यकता अनुसार नई लाइटें लगाने के लिए कहा गया।

    छह विभाग दे रहे हैं एक ही स्थान पर सेवाएं

    शिविर प्रभारी कनिष्ठ अभियंता रवि कुमार ने बताया कि शहरी सेवा शिविर में नगर पालिका सहित छह विभाग नागरिकों को सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इनमें जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, चिकित्सा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, विद्युत विभाग, समाज कल्याण विभाग तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग शामिल हैं।

    मनोज मित्तल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविरों का उद्देश्य अंतिम पंक्ति तक बैठे नागरिकों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ सहज रूप से उपलब्ध कराना है, जिससे आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित हो सके।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here