More
    Homeराजस्थानअलवरश्रद्धा और आस्था के संग निकलेगी गोवर्धन पदयात्रा, 9 सितंबर को रवाना...

    श्रद्धा और आस्था के संग निकलेगी गोवर्धन पदयात्रा, 9 सितंबर को रवाना होगा जत्था

    श्री गिरिराज मित्र मंडल की पदयात्रा में शामिल होंगे दर्जनों श्रद्धालु, तीन दिन तक गूंजेंगे भजन-कीर्तन

    लक्ष्मणगढ़। कस्बे के श्री गिरिराज मित्र मंडल की ओर से आयोजित होने वाली 26वीं गोवर्धन पदयात्रा 9 सितंबर को शाम 4:15 बजे किले रोड से रवाना होगी। तीन दिनों तक चलने वाली इस धार्मिक यात्रा का समापन गोवर्धन धाम पहुंचने के बाद होगा।

    मंडल के पंडित भोलाराम ने बताया कि पदयात्रा में लक्ष्मणगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए गोवर्धन धाम पहुंचेंगे और गिरिराज महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे।

    प्रेमचंद धीया और रामबाबू खेड़ली चंद्रावत ने बताया कि इस पदयात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। यात्रा पूरी तरह निःशुल्क रहेगी और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं मंडल की ओर से की जाएंगी।

    उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन, पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं। पदयात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और उमंग का माहौल बना हुआ है।

    आयोजकों का कहना है कि हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल होकर अपनी आस्था और श्रद्धा प्रकट करते हैं। इस बार भी यात्रा को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here