More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर ग्रामीण के दर्जनों गांवों को पक्की सड़क से जोड़ा जाएगा जिससे...

    अलवर ग्रामीण के दर्जनों गांवों को पक्की सड़क से जोड़ा जाएगा जिससे किसानों, विद्यार्थियों व मरीजों को राहत मिलेगी- जूली

    नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के प्रयासों से सड़कों के निर्माण को मिली मंजूरी, ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर होगी कनेक्टिविटी

    अलवर। ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लोगों को सड़क निर्माण के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। नेता प्रतिपक्ष एवं अलवर ग्रामीण विधायक टीकाराम जूली के प्रयासों के बाद राज्य सरकार ने क्षेत्र की विभिन्न सड़कों के निर्माण और मरम्मत कार्यों के लिए 10 करोड़ 62 लाख रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है।

    जारी आदेश के अनुसार, इस राशि से अलवर ग्रामीण क्षेत्र की मिसिंग लिंक और नॉन-पेचेबल श्रेणी की सड़कों का निर्माण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इन सड़कों के निर्माण से लंबे समय से खराब रास्तों और आवागमन की समस्याओं से जूझ रहे ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है।

    स्वीकृत परियोजनाओं में कलसाड़ा से रतवाका, कैरवाड़ा से कलसाड़ा, माले खां की ढाणी से जगताबसई, भड़कोल हाईवे से सुभाष जांगिड़ के घर तक, पूनखर से खेड़ली पिचनोत, बरखेड़ा गांव, रायबका से ककराली, भजीट से एमआईए, बुर्जा से मेड़ीबास, पूनखर से अचलपुरी और बख्तपुरा बावड़ी से सिरावास तक सड़क निर्माण कार्य शामिल हैं।

    इसके अलावा डहरा चूहड़सिद्ध मार्ग, अलवर-बहरोड़ सड़क से टोडियार, खेड़ली सैयद से ककराली जाट, नंगला जोगी, सालपुर, कैमाला, घेघोली, भुआका, चांदोली, लीली, डुमेड़ा, जोहरा का बड़, कोठीबास, महाराजपुरा, हल्दीना, माधोगढ़, श्यामपुरा और अन्य गांवों की सड़कों को भी इस योजना में शामिल किया गया है।

    इन सड़कों के निर्माण से किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा। बरसात के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों में आने-जाने में होने वाली परेशानियां भी कम होंगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र में विकास की गति और तेज होगी।

    नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि उन्होंने विधानसभा में कई बार अलवर ग्रामीण क्षेत्र की जर्जर सड़कों का मुद्दा उठाया था। लगातार प्रयासों के बाद अब सरकार की ओर से वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here