More
    Homeराजस्थानअजमेरश्रमदान से टूटती हैं भेदभाव की दीवारें, बढ़ती है श्रम की प्रतिष्ठा:नेता...

    श्रमदान से टूटती हैं भेदभाव की दीवारें, बढ़ती है श्रम की प्रतिष्ठा:नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली

     जूली बोले— श्रमदान की प्रतिष्ठा से ही सर्वोदय का सपना होगा साकार

    अजमेर। पुष्कर में आयोजित कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रशिक्षण शिविर के तहत शनिवार को कांग्रेस नेताओं ने श्रमदान कर सामाजिक समरसता और श्रम के सम्मान का संदेश दिया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा तथा राजस्थान एवं दिल्ली के कांग्रेस जिलाध्यक्षों ने नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम फारकिया पहुंचकर मनरेगा श्रमिकों के साथ श्रमदान किया।

    कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वावलंबन, सर्वोदय और जनसरोकारों के विचारों को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। नेताओं ने श्रमिकों के साथ श्रम करते हुए उनकी समस्याएं भी सुनीं और संवाद स्थापित किया।

    नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि कांग्रेस हमेशा समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के उत्थान और उसके अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित रही है। उन्होंने कहा कि श्रमदान केवल प्रतीकात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के कमजोर और मेहनतकश वर्ग के साथ जुड़ने का सशक्त माध्यम है।

    जूली ने कहा कि महात्मा गांधी के सर्वोदय का मूल मंत्र यही है कि जब तक हम पसीना बहाने वाले आम इंसान के सुख-दुख के भागीदार नहीं बनेंगे, तब तक समाज का वास्तविक विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि श्रमदान जनसरोकारों से जुड़ने और आमजन को यह भरोसा दिलाने का संकल्प है कि कांग्रेस उनके अधिकारों की लड़ाई में हर स्तर पर साथ खड़ी है।

    उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी और ग्रामीण रोजगार आधारित योजनाओं को कमजोर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे समय में कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के हितों की रक्षा और गांधीवादी विचारों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी मजबूती से मैदान में मौजूद हैं।

    जूली ने कहा कि सामूहिक श्रमदान ने संगठन की एकजुटता और जनसेवा के प्रति समर्पण को प्रदर्शित किया है। साथ ही यह स्पष्ट संदेश दिया है कि जनहित, स्वावलंबन और सामाजिक न्याय की वैचारिक यात्रा को किसी भी परिस्थिति में रुकने नहीं दिया जाएगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here