More
    Homeराजस्थानअलवरसंध्या चौपाल का आयोजन, ग्राम रथ अभियान में योजनाओं की जानकारी

    संध्या चौपाल का आयोजन, ग्राम रथ अभियान में योजनाओं की जानकारी

    रायबका में चौपाल कार्यक्रम, ग्रामीणों को 13 विभागों की योजनाओं से किया जागरूक

    अलवर। जिले में ग्राम रथ अभियान के तहत अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रायबका में आयोजित संध्या चौपाल का जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को राज्य सरकार की 13 विभागों से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए जागरूक रहने और इनका लाभ उठाने का आह्वान किया।

    जिला कलक्टर ने ग्रामीणों से संवाद कर विभिन्न योजनाओं से मिल रहे लाभ का फीडबैक लिया तथा उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। उन्होंने बताया कि ग्राम रथ अभियान का उद्देश्य किसानों, पशुपालकों और ग्रामीणों तक योजनाओं की जानकारी सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाना है।

    डॉ. शुक्ला ने ग्रामीणों से कहा कि वे स्वयं योजनाओं का लाभ उठाने के साथ-साथ अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कुसुम बी योजना, पीएम सूर्यघर योजना और मंगला पशु बीमा योजना जैसी योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया।

    उन्होंने बताया कि अभियान के तहत ग्राम रथ के साथ सुझाव पेटी भी लगाई गई है, जिसमें ग्रामीण अपनी समस्याएं और सुझाव दे सकते हैं, जिनका समाधान किया जाएगा।

    कार्यक्रम के दौरान ग्राम किथूर निवासी प्रगतिशील किसान कालूराम को उद्यानिकी गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही 13 विभागों की योजनाओं की प्रचार सामग्री का वितरण भी किया गया, जिससे ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला।

    संध्या चौपाल के दौरान लोक कलाकार शाहरूख खान एंड पार्टी द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से योजनाओं का संदेश दिया गया और ग्रामीणों को लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

    कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, पूर्व विधायक जयराम जाटव, एडीएम बीना महावर, एसीईएम अरविंद कविया, प्रधान दौलतराम जाटव सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here