Homeराजस्थानअलवरसहकार एवं रोजगार उत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम 17 जुलाई को होगा सहकार एवं रोजगार उत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम 17 जुलाई को होगा
अलवर। जिला कलक्टर डाॅ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार अन्तरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अवसर पर सहकार एवं रोजगार उत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम 17 जुलाई (गुरुवार) को प्रातः 10ः30 बजे से प्रताप आॅडिटोरियम में आयोजित होगा जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा वर्चुअल जुडकर लाभार्थियों से संवाद कर संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में भाग लेने वाले नवनियुक्त कार्मिकों का कार्यक्रम स्थल पर पंजीकरण करने के साथ उपस्थिति प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। साथ ही, नवनियुक्त कार्मिकों को वैलकम किट प्रदान की जाएगी।