मानवता सहयोग में दिखी ताकत: सर्व समाज ने जरूरतमंद परिवार को दिया सहारा
कठूमर। ब्लॉक के ग्राम बसेठ में सामाजिक एकता और सहयोग की अनूठी मिसाल सामने आई है। यहां सर्व समाज हेल्प टीम ने मिलकर एक जरूरतमंद परिवार की दो बेटियों की शादी के लिए आर्थिक और सामग्री सहयोग जुटाकर इंसानियत की सच्ची तस्वीर पेश की।
गांव के कैलाश हरिजन की बेटियों सोनिया और पायल की शादी को लेकर सर्व समाज हेल्प टीम द्वारा सोशल मीडिया पर ‘सर्व समाज हेल्प ग्रुप’ चलाया गया। इस अभियान का बुधवार को समापन हुआ, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
85 हजार से अधिक की सहयोग राशि जुटी
अभियान के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों के सहयोग से कुल 85,185 रुपये की राशि एकत्रित की गई। इसके साथ ही गांव के दानदाताओं ने कपड़े, खाद्य सामग्री और घर-गृहस्थी का अन्य जरूरी सामान भी भेंट किया, जिससे शादी की तैयारियों में परिवार को बड़ी राहत मिली।
शादी में होगा सहयोग राशि का उपयोग
सामाजिक कार्यकर्ता संतोष कैरव ने बताया कि एकत्रित राशि का उपयोग 25 अप्रैल को होने वाली शादी में बारात के भोजन की व्यवस्था तथा बेटियों को बर्तन सहित अन्य आवश्यक सामग्री देने में किया जाएगा।
ग्रामीणों की रही सक्रिय भागीदारी
समापन कार्यक्रम के दौरान बच्चू सिंह नरुका, सुपरिया राठी, रामखिलाड़ी भिलवारा, अजीत राठौड़, प्रहलाद जाटव, उदयसिंह राठौर, चंद्र प्रकाश सैनी, राहुल नरुका, पवन राठी, मनोज राठी, आकाश नरुका, संतोष कैरव, ललित जाटव, भोपाल राठौर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
सामाजिक एकता का संदेश
बसेठ के ग्रामीणों ने इस पहल के माध्यम से यह साबित कर दिया कि जब समाज एकजुट होकर किसी जरूरतमंद की मदद के लिए आगे आता है, तो हर मुश्किल आसान हो जाती है। यह उदाहरण सामाजिक समरसता और मानवता की भावना को और मजबूत करता है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


