More
    Homeराजस्थानअलवरसाइकिल संग सेहत का सफर, अलवर पुलिस ने दिया फिटनेस का संदेश

    साइकिल संग सेहत का सफर, अलवर पुलिस ने दिया फिटनेस का संदेश

    “संडे ऑन साईकिल” रैली में पुलिस जवानों और युवाओं ने दिखाया उत्साह, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश

    अलवर। फिट इंडिया मिशन के तहत अलवर पुलिस द्वारा रविवार सुबह “संडे ऑन साईकिल” अभियान का आयोजन उत्साह और ऊर्जा के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रताप ऑडिटोरियम से हुई, जहां बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, जवानों और आमजन ने भाग लिया। अभियान का नेतृत्व सीओ सिटी अंगद शर्मा ने किया।

    साइकिल रैली प्रताप ऑडिटोरियम से रवाना होकर जेल चौराहे तक पहुंची और वहां से स्टेडियम पहुंचकर कार्यक्रम का समापन हुआ। समापन अवसर पर योग और व्यायाम गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

    सीओ सिटी अंगद शर्मा ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में फिट रहना बेहद जरूरी है और साइकिलिंग ऐसा माध्यम है, जो स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

    उन्होंने कहा कि नियमित साइकिल चलाने से शरीर स्वस्थ रहता है, मानसिक तनाव कम होता है और प्रदूषण नियंत्रण में भी मदद मिलती है। इसके साथ ही सड़कों पर वाहनों का दबाव कम होने से यातायात व्यवस्था भी बेहतर होती है।

    कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों, युवाओं और आमजन में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतिभागियों ने फिट इंडिया अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। अलवर पुलिस की इस पहल को लोगों ने सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में स्वास्थ्य, फिटनेस और पर्यावरण जागरूकता के प्रति सकारात्मक संदेश देने का कार्य करते हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here