साप्ताहिक राशिफल
12 से 18 जनवरी 2026
सीमा वधावन ज्योतिषाचार्य
♈ मेष राशि
इस सप्ताह आपको बहुत सावधान रहना पड़ेगा किसी पर भी भरोसा ना करें। कार्यक्षेत्र में आपके सहयोग नहीं मिलेगा परंतु आपकी उन्नति होगी। आर्थिक लाभ होगा। आपकी सेहत में बदलाव दिखेगा परंतु परिवार में किसी की तबीयत खराब हो सकती है। प्रेम संबंधों में आप किसी के प्रति बहुत खिंचाव महसूस करेंगे। लाल रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
♉ वृष राशि
इस सप्ताह आप बहुत मेहनत करेंगे एवं कार्य क्षेत्र में आपको अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी एवं आप कोई गाड़ी भी खरीद सकते हैं।
भागदौड़ की वजह से आपकी सेहत खराब हो सकती है मानसिक तनाव न ले। प्रेम संबंधों में इस सप्ताह आप अपने दिल की बात अपने पार्टनर से जरूर कहें। आप हरे रंग का ज्यादा प्रयोग करें।
♊ मिथुन राशि
कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा एवं अधिकारी वर्ग भी ज्यादा प्रसन्न नहीं रहेगा इसीलिए आप धैर्य पूर्वक कार्य करें।
सेहत अच्छी रहेगी। आप अनावश्यक धन खर्च न करें तभी धन की स्थिति में सुधार होगा। प्रेम संबंधों में कोई आपसे अपने प्यार का इजहार कर सकता है। पीला रंग आपके लिए लकी है।
♋ कर्क राशि
यह सप्ताह कार्य क्षेत्र के मामले में बहुत शुभ है। आपको अपनी योजनाओं की वजह से अधिकारी वर्ग से प्रशंसा प्राप्त होगी। सेहत का ध्यान रखें अन्यथा मौसमी बिमारियां हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में मतभेद हो सकता है एवं पुरानी बातें उभर कर आयेंगी। सिल्वर रंग का अधिक प्रयोग करें।
♌ सिंह राशि
इस सप्ताह आपके लिए मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन हो सकता है आपके कार्य की तारीफ होगी। आर्थिक लाभ होगा। सेहत के लिए खान-पान का ध्यान रखें और बच्चों की सेहत पर भी ध्यान दें। प्रेम संबंधों में पार्टनर की नाराजगी बढ़ सकती है इसीलिए गुस्से पर नियंत्रण रखें। गोल्डन रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
♍ कन्या राशि
यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। कार्य क्षेत्र में सोच समझकर कार्य करें एवं बोलने से पहले सोचे। सहयोगी पीठ पीछे बुराई करेंगे। बहुत समय से रुका हुआ पैसा आएगा एवं आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। सेहत ठीक रहेगी परंतु खानपान में लापरवाही ना करें। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी एवं घूमने भी जा सकते हैं। हरा रंग आपको ऊर्जावान रखेगा।
♎ तुला राशि
यह सप्ताह आपके लिए मिला-जुला फल लेकर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा एवं प्रमोशन भी हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी एवं नई गाड़ी भी खरीद सकते हैं परंतु अनावश्यक खर्च न करें। सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, मानसिक तनाव बिल्कुल भी ना ले एवं योग आदि करें। प्रेम संबंधों में अपने पार्टनर को समय दे अन्यथा आप अकेलापन महसूस करेंगे। गुलाबी रंग का अधिक प्रयोग करें।
♏ वृश्चिक राशि
इस सप्ताह आपके व्यवसाय में बहुत लाभ होगा। कार्य क्षेत्र में भी तरक्की होगी और अनुकूलता बढ़ेगी। आर्थिक लाभ होगा एवं निवेश भी कर सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी कोई भी तनाव न ले। प्रेम संबंधों में पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा परंतु विवाह आदि अभी न करें। गहरा लाल रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
♐ धनु राशि
यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप उत्साह से भरे रहेंगे एवं आपको नई मनपसंद नौकरी भी मिल सकती है। आर्थिक लाभ होगा परंतु अपनी योजनाओं को शेयर ना करें। सेहत अच्छी रहेगी। प्रेम संबंधों में आप किसी को अपने दिल की बात कह सकते हैं जिससे आपको प्रसन्नता मिलेगी। बैंगनी रंग का अधिक प्रयोग करें।
♑ मकर राशि
इस सप्ताह आपको नए संबंधों से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में भी प्रगति होगी परंतु आप अपने काम से काम रखें। धन का आगमन होगा। सेहत के मामले में जागरूक रहने की जरूरत है एवं गाड़ी ठीक प्रकार से चलाएं। प्रेम संबंधों में पार्टनर के साथ अच्छा समय गुजरेगा परंतु आंख मूंद के भरोसा ना करें। काला रंग आपके लिए अच्छा रहेगा।
♒ कुंभ राशि
इस सप्ताह आपके कार्य क्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी। आपकी उन्नति से सहयोगियों को ईर्ष्या हो सकती है सावधान रहें। आर्थिक स्थिति अच्छी रखने के लिए निवेश करें जिससे आपको बहुत लाभ होगा। सेहत सामान्य रहेगी परंतु खान-पान में लापरवाही ना करें। प्रेम संबंधों में कभी खुशी कभी गम वाली स्थिति रहेगी परंतु आप धैर्य रखें। फिरोजी रंग का अधिक प्रयोग करें।
♓ मीन राशि
यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा। कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी एवं नई नौकरी भी मिल सकती है। धन का आगमन होगा एवं आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। सेहत अच्छी रहेगी एवं आप उत्साह से भरे रहेंगे। प्रेम संबंधों में पार्टनर से मुलाकात होगी एवं आपको प्रसन्नता मिलेगी। लैवेंडर रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


